फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa warns of more sanctions on Russia and North Korea for new arms deals

USA: किम जोंग उन के रूस दौरे ने जो बाइडन की बढ़ाई चिंता; अमेरिका ने दी और कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

Thu, 14 Sep 2023 03:33 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Sep 2023 03:33 AM IST
सार

अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि पुतिन और किम जोंग जल्द ही हथियार सौदे पर पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में मुलाकात करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर कोरिया रूस को यूक्रेन युद्ध में हथियार सप्लाई कर सकता है।  

विज्ञापन
usa warns of more sanctions on Russia and North Korea for new arms deals
किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : Social Media

विस्तार

इन दिनों उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस के दौरे पर हैं। बुधवार को रूस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। बीते चार सालों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। इस दौरान पुतिन और किम एक हथियार सौदे पर सहमत हो सकते हैं। इस बीच, अमेरिका ने कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि अगर रूस और उत्तर कोरिया कोई नया हथियार सौदा करते हैं तो बाइडन प्रशासन उन पर और अधिक प्रतिबंध लगाने में जरा भी संकोच नहीं करेगा। 

विज्ञापन


अमेरिका ने दी चेतावनी
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक ब्रीफिंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच रूस में बैठक के बारे में सवालों के जवाब में चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियारों की बिक्री में दलाली करने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमने पहले ही कई कार्रवाई की है। अगर जरूरी हुआ तो हम आगे भी अतिरिक्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परेशान करने वाली बात है कि रूस और उत्तर कोरिया सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर सकता है।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने कही थी ये बात
इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि पुतिन और किम जोंग जल्द ही हथियार सौदे पर पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में मुलाकात करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर कोरिया रूस को यूक्रेन युद्ध में हथियार सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया भी इस डील को लेकर उत्सुक है। यही वजह है कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन, जो आमतौर पर देश से बाहर नहीं जाते हैं, वह रूस के दौरे पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 किम जोंग उन का रूस दौरा क्या है? 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन आज एक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में व्लादिवोस्तोक कोस्मोड्रोम अंतरिक्ष केंद्र में हो रहा है। यहां उनका स्वागत किया गया। रूस दौरे पर किम जोंग उन ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के रणनीतिक महत्व को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed