{"_id":"66c6be44102ff3d42005d225","slug":"usa-tim-walz-accepts-democratic-nomination-for-vice-president-in-dnc-speech-praise-kamala-harris-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: टिम वाल्ज ने स्वीकारा डेमोक्रेट पार्टी से उपराष्ट्रपति पद का नामांकन, बोले- हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: टिम वाल्ज ने स्वीकारा डेमोक्रेट पार्टी से उपराष्ट्रपति पद का नामांकन, बोले- हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे
Thu, 22 Aug 2024 12:33 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:33 PM IST
सार
वाल्ज ने आरोप लगाया कि रिपब्लिकन का एजेंडा है कि वह सिर्फ अमीर लोगों की सेवा करें और वह मुश्किल में फंसे हमारे पड़ोसी देशों की मदद नहीं करना चाहते। वाल्ज ने कहा कि 'चाहे कुछ भी हो जाए कमला हैरिस और मैं आपके लिए लड़ेंगे और आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे।'
विज्ञापन
टिम वाल्ज के साथ कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिम वाल्ज ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में उपराष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार कर लिया है। नामांकन स्वीकार करने के बाद अपने संबोधन में टिम वाल्ज ने कमला हैरिस का धन्यवाद दिया और कहा कि कमला हैरिस ने उन पर विश्वास दिखाया, इसके लिए वह उनके आभारी हैं। वाल्ज ने राष्ट्रपति जो बाइडन को भी धन्यवाद दिया। वाल्ज ने कहा कि कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की अगली राष्ट्रपति बनने के लिए 'अनुभवी और तैयार' हैं। मिनेसोटा के गवर्नर 60 वर्षीय वाल्ज़ ने कहा कि, कमला हैरिस तैयार हैं। यह हमारा काम है कि हम खाई में उतरें और अवरोधों से निपटने का काम करें।
'सिर्फ अमीरों के लिए काम करना चाहते हैं रिपब्लिकन'
टिम वाल्ज ने कहा कि 'वह चाहते हैं कि अमेरिकी लोगों के लिए आजादी रहे और लोग अपने जीवन को बेहतर कर सकें। लोगों को इस बात की चिंता नहीं रहनी चाहिए कि उनके बच्चों को स्कूल में गोली मारी जा सकती है।' वाल्ज ने आरोप लगाया कि रिपब्लिकन का एजेंडा है कि वह सिर्फ अमीर लोगों की सेवा करें और वह मुश्किल में फंसे हमारे पड़ोसी देशों की मदद नहीं करना चाहते। वाल्ज ने कहा कि 'चाहे कुछ भी हो जाए कमला हैरिस और मैं आपके लिए लड़ेंगे और आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे।'
डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वाल्ज का सामना रिपब्लिकन पार्टी के जेडी वेंस के साथ होगा। जेडी वेंस लगातार टिम वाल्ज की सैन्य पृष्ठभूमि पर सवाल उठा रहे हैं। वेंस का आरोप है कि वाल्ज ने किसी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है।
विज्ञापन
वाल्ज से पहले पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने दिया संबोधन
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि 2024 में हम इस बात को लेकर साफ हैं कि कमला हैरिस लोगों के बारे में सोचती हैं और ट्रंप सिर्फ अपने बारे में। कमला हैरिस लोगों की समस्या सुलझाने के लिए काम करती हैं और वे लोग (ट्रंप) सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने में लगे हैं। डोनाल्ड ट्रंप बदले और साजिशों की राजनीति करते हैं। बिल क्लिंटन ने कमला हैरिस को प्रेसिडेंट ऑफ जॉय (आनंद की अध्यक्ष) बताया। अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन ने कहा कि वह चाहते हैं कि अमेरिका और समावेशी और भविष्य केंद्रित बने।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन