फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA six year old boy boarded in spirit airlines wrong flight lands far from destination

ऐसा भी होता है!: दादी से मिलने जा रहा छह साल का बच्चा गलत फ्लाइट में बिठाया, घर से 160 मील दूर उतरा

Tue, 26 Dec 2023 09:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Dec 2023 09:15 AM IST
सार

बच्चे की दादी जब एयरपोर्ट पहुंची और उन्हें बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने एयरलाइंस से पूछताछ की। इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि बच्चा गलत फ्लाइट में बैठने की वजह से ओरलेंडो पहुंच गया है।

विज्ञापन
USA six year old boy boarded in spirit airlines wrong flight lands far from destination
स्पिरिट एयरलाइंस से हुई गलती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिसमस के दौरान पश्चिमी देशों में लाखों लोग यात्रा करते हैं। इसी भीड़भाड़ के चलते एक एयरलाइंस ने गलती से एक छह साल के बच्चे को गलत फ्लाइट में बिठा दिया। बच्चा अकेले यात्रा कर रहा था। एयरलाइंस की गलती की वजह से बच्चा अपने घर से बहुत दूर अलग शहर में जाकर उतरा। बच्चे के परिजनों ने एयरलाइंस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और जवाब मांगा है। वहीं एयरलाइंस ने अपनी गलती मानते हुए परिजनों से माफी मांगी है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
एक छह साल के बच्चे को उसकी मां ने सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर बीते गुरुवार को फिलाडेल्फिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से साउथवेस्ट फ्लोरिडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली फ्लाइट के लिए फ्लाइट अटेंडेंट को सौंपा था। बच्चे को क्रिसमस पर उसकी दादी के पास भेजा गया था, लेकिन एयरलाइंस की लापरवाही की वजह से बच्चा गलत फ्लाइट में बिठा दिया गया, जिसकी वजह से वह फ्लोरिडा ना जाकर अपने गंतव्य से 160 मील दूर ओरलेंडो जाकर उतरा।
विज्ञापन


वहीं बच्चे की दादी जब एयरपोर्ट पहुंची और उन्हें बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने एयरलाइंस से पूछताछ की। इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि बच्चा गलत फ्लाइट में बैठने की वजह से ओरलेंडो पहुंच गया है। इसके बाद स्पिरिट एयरलाइंस ने परिजनों से माफी मांगी और बच्चे को अपने खर्चे पर सुरक्षित परिजनों के पास पहुंचाया। बता दें कि अमेरिका में पांच साल के बाद बच्चे अकेले फ्लाइट में सफर कर सकते हैं। हालांकि हर एयरलाइंस के इसे लेकर अपने अलग-अलग नियम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed