{"_id":"63fc15c722c7cc6b4b0eaad3","slug":"usa-says-india-role-grow-on-global-stage-and-ties-with-america-g20-presidency-will-help-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही भारत की भूमिका, अमेरिका का दावा- G20 की अध्यक्षता से मिलेगा फायदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रही भारत की भूमिका, अमेरिका का दावा- G20 की अध्यक्षता से मिलेगा फायदा
Mon, 27 Feb 2023 08:00 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:00 AM IST
सार
जैक्सन ने कहा कि जैसा कि हम देख हैं रहे हैं कि भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। हम जानते हैं कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ेगी और इसके साथ भारत और अमेरिका के संबंध भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन
भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी नैंसी इजो जैक्सन ने कहा है कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है और भारत-अमेरिकी रिश्ते सबसे अहम संबंधों में से एक हैं। उन्होंने कहा, जब हम जी-20 में भारत की अध्यक्षता को देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की उप-सहायक विदेश मंत्री नैंसी इजो जैक्सन ने पिछले सप्ताह सिलिकॉन वेली की यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के नेताओं एवं स्थानीय भारतीय पत्रकारों से कहा कि जी-20 की भारत की अध्यक्षता से देश को हर क्षेत्र में तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी। यह संवाद कार्यक्रम एशियाई अमेरिकी, मूल हवाई वासी और प्रशांत द्वीप के लोगों पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय जैन भुटोरिया ने आयोजित किया था। इसमें विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात की और उन्हें भारत-अमेरिकी संबंधों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा : शेखावत
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए ‘बदलाव के दौर’ से गुजर रहा है। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय से ‘जीवनकाल में एक बार होने वाले’ इस बदलाव का हिस्सा बनने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा, आज दुनिया में ऐसा कोई मंच नहीं है, जहां भारत को नजरअंदाज किया जा सके। शेखावत ने वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में भारतवंशी समुदाय के नेताओं के साथ हुए संवाद में कहा, हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
बदलाव का हिस्सा बनें भारतवंशी
भारतवंशियों से बदलाव की प्रक्रिया का हिस्सा बनने का आग्रह करते हुए शेखावत ने कहा, हमने जीवन में जो भी क्षेत्र चुना है व जहां भी हम काम कर रहे हैं, हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमारे देश के बदलाव के इस दौर में हमारी भी अपनी जिम्मेदारियां हैं।
जी-20 बैठक व रायसीना संवाद में भाग लेंगी ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग इस सप्ताह भारत और मलयेशिया की यात्रा करेंगी। वोंग ने कहा कि वह नई दिल्ली में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में समूह के अन्य विदेश मंत्रियों से मिलने के लिए उत्सुक हैं। वह 2023 रायसीना संवाद में भी शामिल होंगी। वोंग ने कहा, इस सप्ताह ऑस्ट्रेलियाई द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और शांतिपूर्ण, स्थिर व समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने हितों को विस्तार देंगी। वह बहुपक्षीय प्रणाली को मजबूत करने, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा सहित विश्व चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करेंगी।