फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us Presidential Election 2024 News Donald Trump Raised USD 139 Million in July USD 327 Million Cash on Hand

USA: ट्रंप को मिल रही खूब फंडिंग, जुलाई माह में ही जुटाए 13 करोड़ डॉलर, 32 करोड़ डॉलर से ज्यादा नकदी हाथ में

Fri, 02 Aug 2024 11:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 02 Aug 2024 11:10 AM IST
सार

ट्रंप ने लिखा कि 'महान अमेरिकी देशभक्तों से शानदार समर्थन मिला है, जो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए हमारे अभियान में दान कर रहे हैं। हालांकि अभी बहुत काम करना है, लेकिन मैं हमेशा आपके लिए लड़ता रहूंगा।'

विज्ञापन
Us Presidential Election 2024 News Donald Trump Raised USD 139 Million in July USD 327 Million Cash on Hand
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया है कि उनके अभियान ने जुलाई में 13 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम जुटाई है और अब उनके पास कुल 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम नकद है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन मूवमेंट जैसा पहले कभी कुछ नहीं हुआ। हमने अकेले जुलाई में 13.9 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। अब हमारे पास 32.7 करोड़ डॉलर नकद हैं।'
विज्ञापन


ट्रंप को मिल रहा शानदार समर्थन
ट्रंप ने लिखा कि 'महान अमेरिकी देशभक्तों से शानदार समर्थन मिला है, जो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए हमारे अभियान में दान कर रहे हैं। हालांकि अभी बहुत काम करना है, लेकिन मैं हमेशा आपके लिए लड़ता रहूंगा। हम बतौर देश विफल हो रहे हैं, लेकिन हम इसे जल्दी ही ठीक कर देंगे और अमेरिका को फिर से महान बना देंगे।' ट्रंप के प्रचार अभियान ने बयान में कहा कि 'ये संख्याएं हर स्तर पर दानदाताओं की निरंतर गति को दर्शाती हैं और 5 नवंबर को जीत तक अंतिम 96 दिनों के लिए संसाधन प्रदान करती हैं।'
विज्ञापन


कोर्ट से ट्रंप को लगा झटका
न्यूयॉर्क की एक अपीलीय अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को झटका दिया है। दरअसल पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अदालत में गुप्त धन (Hush Money) से जुड़े एक आपराधिक मामले में जारी एक आदेश को समाप्त करने की अपील की थी। हालांकि कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। साथ ही अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति के इस तर्क को भी खारिज कर दिया है कि मई में उन्हें दोषी ठहराए जाने से 'परिस्थितियों में बदलाव' हुआ है, जिसके कारण प्रतिबंधों को हटाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस पर की नस्लीय टिप्पणी
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 'नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक जर्नलिस्ट्स' के सालाना सम्मेलन में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाया। ट्रंप ने कहा कि 'वह (हैरिस) हमेशा से भारतीय मूल की थीं और वह केवल भारतीय मूल को बढ़ावा दे रही थीं। मुझे नहीं पता था कि वह अश्वेत हैं, जब तक कि वह कई साल पहले अश्वेत नहीं हो गईं। अब वह अश्वेत के रूप में जानी जाना चाहती हैं।' ट्रंप के इस बयान पर दर्शकों ने कुछ नाराजगी जताई। गौरतलब है कि हैरिस ने अश्वेत और दक्षिण एशियाई अमेरिकी दोनों के रूप में पहचान बनाई है। वह पहली अश्वेत और एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed