फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA nikki haley mike pompeo not invited for donald trump new administration

USA: निकी हेली और माइक पोम्पियो को नई सरकार में नहीं मिलेगा मंत्री पद, ट्रंप ने खुद किया इनकार

Sun, 10 Nov 2024 08:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 10 Nov 2024 08:11 AM IST
सार

ट्रंप समर्थकों का कहना है कि माइक पोम्पियो ने चुनाव अभियान के दौरान पर्याप्त प्रचार नहीं किया और न ही उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान मदद की। 

विज्ञापन
USA nikki haley mike pompeo not invited for donald trump new administration
डोनाल्ड ट्रंप का साथ निक्की हेली - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने पूर्व राजदूत निक्की हेली और और पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को उनकी नई सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। दरअसल ट्रंप समर्थकों का कहना है कि माइक पोम्पियो ने चुनाव अभियान के दौरान पर्याप्त प्रचार नहीं किया और न ही उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान मदद की। 
विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
डोनाल्ड ट्रंप (78 वर्षीय) को संयुक्त राज्य अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने 5 नवंबर को हुए चुनाव में 60 वर्षीय उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया। पहले कार्यकाल में, ट्रम्प ने 20 जनवरी, 2017 से 20 जनवरी, 2021 तक 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। चुनाव नतीजों के बाद सभी की निगाहें ट्रंप प्रशासन की नई संभावित टीम पर टिकी हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं निकी हेली के ट्रंप की नई सरकार में कोई अहम पद मिलने की संभावना था, लेकिन अब खुद ट्रंप ने इस संभावना को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में कहा, 'मैं पूर्व राजदूत निक्की हेली या पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को ट्रम्प प्रशासन में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करूंगा।' हालांकि ट्रंप ने दोनों नेताओं को पूर्व के कार्यकाल में उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद की दावेदारी में ट्रंप को दी थी चुनौती
उल्लेखनीय है कि माइक पोम्पियो ने अपने पहले कार्यकाल में सीआईए निदेशक और विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि हेली ने ट्रंप के राष्ट्रपति पद के पहले दो वर्षों में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत के रूप में कार्य किया। निकी हेली साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर भी रह चुकी हैं। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश करने वालों में माइक पोम्पियो और निकी हेली भी शामिल थी। ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण समारोह का पूरा इंतजाम करने के लिए एक समिति बनाने का भी एलान किया है। इस समिति की सह-अध्यक्षता ट्रंप के दोस्त स्टीव विटकॉफ और सीनेटर केली लोएफर करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed