फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA MPs praised the contribution of Sikh community in USA

अमेरिकी सांसदों ने की अमेरिका में सिख समुदाय के योगदान की प्रशंसा

Mon, 03 Feb 2020 03:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Feb 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
USA MPs praised the contribution of Sikh community in USA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फेसबुक

अमेरिका में यूएस कैपिटोल में अमेरिकी सांसदों द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में सिख समुदाय के योगदान के लिए सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा, ‘इतिहास उस समय लिखा गया जब दलीप सिंह अमेरिकी कांग्रेस में चुने जाने वाले पहले एशियाई व्यक्ति बने।’ वहीं सांसद जिम कोस्टा ने सिखों के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, ‘सिखों ने मेरे जिले और अमेरिका की समृद्धि को बढ़ाया है।’

विज्ञापन


इस कार्यक्रम का आयोजन ‘सिख काउंसिल ऑन रिलिजन एंड एजुकेशन’ ने सिखों के पहले गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए किया गया था। इस अवसर पर एक किताब का भी विमोचन किया गया, इसमें 50 सिखों के योगदान का जिक्र किया गया है। इस किताब को पंजाबी विश्वविद्यालय के प्रभलीन सिंह ने लिखा है। महिला सांसद कारोलिन मालोनी ने कहा, ‘हम आपके अधिकारों और मुद्दों को उठाने के लिए हमेशा यहां मौजूद  हैं।

विज्ञापन

अमेरिका में भारतवंशियों ने किया ‘सत्याग्रह’ का आयोजन

अमेरिका में भारतवंशियों के एक समूह ने  भारतीय दूतावास के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह का आयोजन किया। इस दौरान भारत जैसे प्राचीन और विविधतापूर्ण समाज में बहुलतावाद की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। 

गांधी की 72वीं पुण्यतिथि के दो दिन बाद ‘यंग इंडिया’ ने यह सत्याग्रह को आयोजित किया। बापू की याद में समुदाय के सदस्यों ने भाषण भी दिये। ‘यंग इंडिया’ के संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष भारतवंशी रोहित त्रिपाठी ने कहा, ‘हम महात्मा के संदेश, पद्धति और परीक्षा की घड़ी में अपने विवेक का इस्तेमाल करने के बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।

दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों ने खुद को उन स्थितियों पर पाया है जहां कई लोग लोकतांत्रिक विकास को देखते हैं।’ 

अमेरिका में गैस मास्क पहने यात्री को फ्लाइट से उतारा

अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान एक यात्री को गैस मास्क पहने देखा गया। जिसके कुछ समय बाद उसे विमान से उतार दिया गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, एयरलाइंस के डलास से ह्यूस्टन की उड़ान भरने के दौरान एक यात्री ने अपने चेहरे को गैस मास्क से ढका हुआ था।

अन्य यात्रियों के कहने पर अधिकारियों ने उसे अपना मास्क उतारने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद अधिकारियों को मजबूरन उसे विमान से नीचे उतारना पड़ा। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के कारण विमान ने एक घंटे देरी से उड़ान भरी। हालांकि, अभी तक संदिग्ध शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed