फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA kamala harris campaign says targeted by foreign hackers after donald trump iran claim

USA: कमला हैरिस के प्रचार अभियान पर हैकर्स ने किया हमला, ट्रंप की टीम भी लगा चुकी है ईरान पर गंभीर आरोप

Wed, 14 Aug 2024 09:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 Aug 2024 09:12 AM IST
सार

 हैरिस की प्रचार टीम ने ये नहीं बताया कि किस देश की तरफ से उन पर साइबर हमला किया गया या इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। 

विज्ञापन
USA kamala harris campaign says targeted by foreign hackers after donald trump iran claim
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की प्रचार अभियान टीम ने दावा किया है कि उन्हें विदेशी हैकर्स द्वारा निशाना बनाया गया है। कमला हैरिस की प्रचार टीम का यह दावा डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम के दावे के बाद सामने आया है, जिसमें ट्रंप टीम ने कहा था कि ईरान की तरफ से उन पर साइबर हमला हुआ। 
विज्ञापन


कमला हैरिस की प्रचार अभियान टीम ने जारी किया बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमला हैरिस की प्रचार टीम ने बताया कि 'जुलाई में उनके प्रचार की कानूनी और सुरक्षा टीमों को एफबीआई द्वारा सूचित किया गया था कि उन पर विदेश से साइबर हमला किया गया था।' टीम ने बताया कि 'हमारा साइबर सुरक्षा सिस्टम बहुत मजबूत है और हमें किसी साइबर हमले से किसी तरह से नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।' हालांकि हैरिस की प्रचार टीम ने ये नहीं बताया कि किस देश की तरफ से उन पर साइबर हमला किया गया या इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी
अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को ईरान को चेतावनी भी दी है कि अगर उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम ने दावा किया था कि उन पर साइबर हमला हुआ था और इसके पीछे ईरान का हाथ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन




कमला हैरिस की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता
अमेरिकी चुनाव की बात करें तो डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ताजा सर्वे में कमला हैरिस ने ट्रंप पर बढ़त बना ली है। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज द्वारा किया गया है। इस सर्वे के अनुसार, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कोंसिन जैसे राज्यों में कमला हैरिस ने ट्रंप पर चार पॉइंट की बढ़त बना ली है। हैरानी की बात ये है कि न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के पूर्व के सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को कमला हैरिस से आगे दिखाया गया था, लेकिन अब इन तीनों राज्यों के मतदाताओं के समर्थन में बदलाव देखा गया है और यह मतदाता वर्ग अब कमला हैरिस के पाले में झुकता दिखाई दे रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed