फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   TikTok Ban in USA News: Joe Biden will Not ban TikTok, Leaving decision to Trump administration

TikTok: टिकटॉक पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे जो बाइडन, ट्रंप प्रशासन पर छोड़ा फैसला

Fri, 17 Jan 2025 09:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Jan 2025 09:06 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप भी पूर्व में अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में थे, लेकिन अब ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे अमेरिका में टिकटॉक को जारी रखने के पक्ष में हैं। 

विज्ञापन
TikTok Ban in USA News: Joe Biden will Not ban TikTok, Leaving decision to Trump administration
डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि अब टिकटॉक के भाग्य का फैसला नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। पिछले साल, जो बाइडन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को 19 जनवरी तक अपनी कंपनी को बेचना था। अब बाइडन सरकार ने टिकटॉक पर प्रतिबंध का फैसला आगामी ट्रंप सरकार पर छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक जारी रखने के दिए संकेत
डोनाल्ड ट्रंप भी पूर्व में अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में थे, लेकिन अब ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे अमेरिका में टिकटॉक को जारी रखने के पक्ष में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकटॉक के सीईओ शोउ जी चू ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं और उन्हें आगे की प्रमुख सीटों में ही जगह दी जा सकती है। आगामी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने भी कहा है कि टिकटॉक को प्रतिबंधित करने वाले संघीय कानून में ऐसे प्रावधान हैं कि जब तक समझौते पर सहमति नहीं बन जाती है तो टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की समयसीमा को बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन


मस्क के बाइटडांस में शेयर खरीदने की हुई थी चर्चा
गौरतलब है कि हाल ही में ऐसी खबरें आईं थी कि बाइटडांस अमेरिका में टिकटॉक के संचालन का अधिकार एलन मस्क को बेच सकती है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका के वरिष्ठ सांसद चक शूमर ने कहा है कि टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने पर अंतिम फैसला लेने और इसके लिए अमेरिकी खरीददार ढूंढने के लिए अभी और समय चाहिए। तब तक लाखों अमेरिकी लोगों की इस एप से हो रही कमाई को बाधित नहीं किया जा सकता। हालांकि कई जनप्रतिनिधि ऐसे भी हैं, जो टिकटॉक पर अमेरिका में तुरंत प्रतिबंध लगाने के पक्षधर हैं। ऐसे ही हैं एक रिपब्लिकन सांसद टॉम कॉटन। कॉटन का कहना है कि टिकटॉक एक चीनी कम्युनिस्ट जासूसी एप है, जो हमारे बच्चों को लत लगा रही है। उनका डेटा इकट्ठा किया जा रहा है और कम्युनिस्ट प्रचार किया जा रहा है। कॉटन का कहना है कि टिकटॉक के पास खरीददार खोजने का पर्याप्त समय था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed