फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA inserts name of Pakistan, China, Russia in religious freedom violators list

झटका: अमेरिका ने पाकिस्तान को धार्मिक आजादी उल्लंघन की सूची में डाला, चीन और रूस भी शामिल

Thu, 18 Nov 2021 04:27 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Thu, 18 Nov 2021 04:27 PM IST
सार

पाकिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में शामिल होने या सहन करने के लिए इस सूची लिस्ट में रखा गया है।

विज्ञापन
USA inserts name of Pakistan, China, Russia in religious freedom violators list
इमरान खान - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका ने धार्मिक आजादी के उल्लंघन के लिए विशेष चिंता वाले देशों की सूची में एक बार फिर से पाकिस्तान को शामिल किया है। पाकिस्तान के साथ ही तालिबान को लेकर भी विशेष चिंता जताई गई है। इसके अलावा चीन और रूस भी इसी सूची में हैं। 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने भी 2018 में इस सूची में डाला था 
इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने सबसे पहले दिसंबर 2018 में पाकिस्तान को इस लिस्ट में रखा और 2020 में भी इसे बरकरार रखा था। अब बाइडेन प्रशसन ने भी पाकिस्तान को लिस्ट में बरकरार रखा है। पाकिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में शामिल होने या सहन करने के लिए इस सूची लिस्ट में रखा गया है।
विज्ञापन


चीन और रूस भी इसी सूची में 
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा है कि म्यांमार, चीन, इरिट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर गंभीर उल्लंघनों में शामिल होने या सहन करने के लिए विशेष चिंता वाले देशों के रूप में नामित कर रहा हूं। मैं अल्जीरिया, कोमोरोस, क्यूबा और निकारागुआ जैसे देशों को विशेष निगरानी लिस्ट में रख रहा हूं जहां धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन के मामले देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लिंकन ने बताया है कि अल-शबाब, बोको हराम, हयात तहरीर अल-शाम, हौथिस, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया, इस्लामिक स्टेट-ग्रेटर सहारा, इस्लामिक स्टेट-पश्चिम अफ्रीका, जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमिन और तालिबान को विशेष चिंता की संस्थाओं के तौर पर नामित किया है। उन्होंने कहा, हम सभी सरकारों पर लगातार दबाव बनाते रहेंगे कि वो अपने कानूनों में धार्मिक आजादी को बचाए रखने के लिए जरूरी बदलाव लाएं और इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed