फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa florida governor ron desantis declare war on woke culture know why its criticize

Woke: फ्लोरिडा गवर्नर ने 'वोक कल्चर' के खिलाफ लड़ाई का किया एलान, बोले- यहां खत्म हो जाएंगे ऐसे लोग

Mon, 05 Jun 2023 10:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 05 Jun 2023 10:15 AM IST
सार

देसांतिस ने कहा कि फ्लोरिडा वह राज्य होगा, जिसमें वोक खत्म हो जाएंगे। दासांतिस का दावा है कि वोकनेस से अमेरिकी सिद्धांतों और स्वतंत्रता को कमतर आंका जा रहा है।

विज्ञापन
usa florida governor ron desantis declare war on woke culture know why its criticize
फ्लोरिडा के गवर्नर रोन देसांतिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के राज्य फ्लोरिडा के गवर्नर रोन देसांतिस ने वोक कल्चर के खिलाफ लड़ाई छेड़ने का एलान किया है। देसांतिस ने कहा कि उनके राज्य में वोक जल्द ही खत्म हो जाएंगे। बता दें कि जो लोग बहुत ज्यादा पाखंड करते हैं और हर बात में बौद्धिकता दिखाते हैं, उन्हें वोक कहा जाता है। फ्लोरिडा के गवर्नर ने वोक शब्द को परिभाषित करते हुए कहा कि यह एक तरह का सांस्कृतिक वामपंथ है और सच के खिलाफ लड़ाई है। 
विज्ञापन


क्या बोले फ्लोरिडा के गवर्नर
एक इंटरव्यू के दौरान फ्लोरिडा के गवर्नर देसांतिस ने कहा कि वोक लोग योग्यता और उपलब्धियों से आगे पहचान को रखते हैं। देसांतिस का कहना है कि वोक कल्चर के चलते हमारे संस्थान और समाज दूषित हो रहे हैं। देसांतिस ने कहा कि फ्लोरिडा वह राज्य होगा, जिसमें वोक खत्म हो जाएंगे। देसांतिस ने वोक कल्चर के खिलाफ लड़ने की बात कही।  
विज्ञापन


फ्लोरिडा में वोक कल्चर को रोकने के लिए 'स्टॉप वोक एक्ट' भी पेश किया गया है। इस कानून के तहत वोक विचारधारा में किसी व्यक्ति को इतिहास में उसके पूर्वजों द्वारा की गई गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। दासांतिस का दावा है कि वोकनेस से अमेरिकी सिद्धांतों और स्वतंत्रता को कमतर आंका जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- USA: वॉशिंगटन डीसी के ऊपर दिखा अज्ञात विमान, F-16 ने पीछा किया तो दुर्घटना का हुआ शिकार, चार लोग थे सवार


क्या है वोक कल्चर
वोक शब्द का आसान अर्थ है जाग्रत या जागा हुआ व्यक्ति। साल 1940 में अमेरिका में पहली बार इस शब्द का इस्तेमाल, ऐसे लोगों के लिए किया गया था, जो सामाजिक अन्याय जैसे मुद्दों पर खासकर नस्लवाद की जानकारी रखता है। हाल के समय में नारीवाद, जलवायु परिवर्तन, एलजीबीटीक्यू आदि के मुद्दे पर भी अपने विचार रख रहे हैं। हालांकि वोक लोगों पर आरोप लग रहे हैं कि वह समाज में नफरत और भेदभाव को बढ़ा रहे हैं। आरोप हैं कि यह संस्कृति राष्ट्रीयता, धर्म जैसी चीजों को भी धुंधला कर रही है और एक तरह से तय सामाजिक ढांचे को चुनौती दे रही है। खासकर पश्चिमी देशों में यह संस्कृति तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही इसकी आलोचना भी बढ़ रही है। 

वोक लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि ट्रांसजेंडर लोगों को खेलों में शामिल किया जाए। हालांकि इस मांग के विरोधियों का कहना है अगर ट्रांसजेंडर्स महिला खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे तो ट्रांसजेंडर्स को फायदा मिल सकता है, जो कि पक्षपातपूर्ण हो सकता है। वोक द्वारा ऐसी ही कई मांगें की जा रही हैं, जिनका विरोध हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed