{"_id":"6789f8700d9acbf9d30963ea","slug":"usa-donald-trump-pick-for-new-chief-homeland-security-kristi-noem-faces-senators-for-final-confirmation-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: ट्रंप प्रशासन का सबसे अहम विभाग संभालेंगी क्रिस्टी नोएम, शुक्रवार को सीनेट के सामने होगी अग्निपरीक्षा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: ट्रंप प्रशासन का सबसे अहम विभाग संभालेंगी क्रिस्टी नोएम, शुक्रवार को सीनेट के सामने होगी अग्निपरीक्षा
Fri, 17 Jan 2025 12:10 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:10 PM IST
सार
शुक्रवार को क्रिस्टी अपनी नियुक्ति की पुष्टि के लिए सीनेट की समिति के सामने पेश होंगी और समिति के सामने विभाग को लेकर अपनी भावी योजनाएं साझा करेंगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के साथ क्रिस्टी नोएम
- फोटो : डीडी न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी चुनाव के दौरान अवैध आव्रजन एक बड़ा मुद्दा था और ट्रंप ने इसे लेकर बाइडन प्रशासन को जमकर घेरा था। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान अवैध आव्रजन को रोकने का वादा भी किया था। अवैध आव्रजन रोकने की जिम्मेदारी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग पर है। ट्रंप ने अपने इस सबसे अहम विभाग की जिम्मेदारी अपनी करीबी और साउथ डेकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम को सौंपी है। अब शुक्रवार को क्रिस्टी अपनी नियुक्ति की पुष्टि के लिए सीनेट की समिति के सामने पेश होंगी और समिति के सामने विभाग को लेकर अपनी भावी योजनाएं साझा करेंगी।
दो बार की गवर्नर हैं क्रिस्टी नोएम
दो बार की गवर्नर और पूर्व अमेरिकी कांग्रेस सदस्य क्रिस्टी नोएम को ट्रंप द्वारा अपने प्रशासन के सबसे अहम विभागों में से एक का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था। अमेरिका में आव्रजन और सीमा-संबंधी कार्रवाइयों के लिए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ही जिम्मेदार है। साथ ही सामूहिक निर्वासन और सीमा पर सख्ती जैसे कदम भी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग द्वारा ही लिए जाते हैं। यूएस सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा जैसे काम भी होमलैंड सिक्योरिटी के तहत ही आते हैं। इनके अलावा होमलैंड सिक्योरिटी हवाई परिवहन की सुरक्षा, गणमान्य लोगों की सुरक्षा देने और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भी जिम्मेदार है।
बेहद दबाव वाला विभाग है होमलैंड सिक्योरिटी
क्रिस्टी नोएम, एलेजांद्रो मेयरकास की जगह लेंगी, जिन्हें अवैध अप्रवासन न रोक पाने के आरोप में रिपब्लिकन सांसदों ने निशाने पर लिया था और साल 2024 की शुरुआत में उनके खिलाफ महाभियोग भी चलाया गया था। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग बेहद दबाव वाला विभाग माना जाता है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान होमलैंड सिक्योरिटी प्रमुख के पद पर कई बार इस्तीफे हुए और कुल छह लोगों ने ये जिम्मेदारी संभाली। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी में नोएम के पास मजबूत समर्थन हैं। एक समय क्रिस्टी को डोनाल्ड ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति पद की दावेदार भी माना गया था। क्रिस्टी को ट्रंप का भी करीबी माना जाता है। एक डेमोक्रेट पार्टी के सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने होमलैंड सिक्योरिटी जैसे अहम पद को संभालने की क्रिस्टी नोएम की क्षमता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन