फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Will Buy 100 MN Additional Moderna Vaccine, 20 MN Doses To Be Delivered By Dec

अमेरिका कोरोना से जंग के लिए तैयार, मॉडर्ना से 10 करोड़ अतिरिक्त वैक्सीन खरीदेगा

Sat, 12 Dec 2020 09:12 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Dec 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
US Will Buy 100 MN Additional Moderna Vaccine, 20 MN Doses To Be Delivered By Dec
कोविड-19 की वैक्सीन - फोटो : pixabay

अमेरिका कोरोना वायरस से जंग के लिए तैयार हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सरकार दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना की बनाई गई कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ अतिरिक्त खुराक खरीदेगी। बता दें कि 10 करोड़ वैक्सीन खरीदने का ट्रंप प्रशासन कंपनी से पहले ही अनुबंध कर चुका है।अमेरिकी सरकार अब तक 20 करोड़ कोरोना वैक्सीन  का ऑर्डर कर चुका है।

विज्ञापन


कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 10 करोड़ टीके के पहले समझौते के तहत दो करोड़ डोज दिसंबर अंत तक सरकार को उपलब्ध करा दी जाएगी। शेष आठ करोड़ डोज अगले वर्ष की पहली तिमाही तक उपलब्ध होगी। दूसरे अनुबंध के तहत 10 करोड़ डोज का वितरण सरकार को दूसरी तिमाही तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजार ने कहा कि जून, 2021 तक मॉडर्ना से 10 करोड़ अतिरिक्त वैक्सीन मिलना ऑपरेशन 'वार्प स्पीड' को और मजबूत करता है। इस नए अनुबंध से प्रत्येक अमेरिकी  को हम यह विश्वास दिला सकेंगे कि उसके लिए हमारे पास वैक्सीन है। मॉडर्ना ने वैक्सीन के आपातकालीन मंजूरी के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


94.1 फीसद प्रभावकारी है मॉडर्ना की वैक्सीन
बता दें कि मॉडर्ना वैक्सीन का परीक्षण तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल के साथ चल रहा है, जिसमें विभिन्न आयु और स्वास्थ्य स्थिति के कैंडिडेट का एक विस्तारित पूल शामिल है। 30 नवंबर को कंपनी ने वैक्सीन के प्राथमिक प्रभावकारिता विश्लेषण के परिणाम जारी किए थे, जिसमें 94.1 फीसद वैक्सीन प्रभावकारी पाई गई थी।

कंपनी इन देशों को भी देगी वैक्सीन 
अमेरिका के अलावा मॉडर्ना के पास कनाडा, जापान, इजरायल, स्विट्जरलैंड, कतर और यूनाइटेड किंगडम के साथ-साथ यूरोपीय संघ जैसे देशों के साथ 390 मिलियन से अधिक खुराक के लिए वैक्सीन आपूर्ति अनुबंध हैं।


बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका नंबर एक पर बना हुआ है। अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कोरोना वैक्सीन के चल रहे परीक्षण के बीच महामारी से निपटने के लि अब कुछ राहत भरी खबरे सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed