{"_id":"6af7a4bb3195ac80920bbe66","slug":"indian-student-bilal-kazi-jailed-30-years-uk-online-child-abuse-case-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 मासूमों का सौदागर बेनकाब: ब्रिटेन की अदालत ने भारतीय छात्र को सुनाई 30 साल कैद की सजा; ऐसे बनाता था शिकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
70 मासूमों का सौदागर बेनकाब: ब्रिटेन की अदालत ने भारतीय छात्र को सुनाई 30 साल कैद की सजा; ऐसे बनाता था शिकार
Sat, 14 Nov 2026 05:30 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:30 AM IST
सार
यूके की एक अदालत ने 27 साल के भारतीय छात्र बिलाल काजी को ऑनलाइन बच्चों का यौन शोषण करने, फर्जी पहचान बनाकर लड़कियों को फंसाने और ब्लैकमेल करने के जुर्म में 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। इस देशव्यापी और जटिल जांच में पुलिस ने यूके के विभिन्न हिस्सों से कुल 70 पीड़ितों की पहचान की, जिनके साथ आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए संगीन अपराध किए थे।
विज्ञापन
ब्रिटेन पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ब्रिटेन के नॉर्थ-वेस्ट इंग्लैंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चेस्टर क्राउन कोर्ट ने 27 साल के भारतीय छात्र बिलाल काजी को 30 साल की सख्त कैद की सजा सुनाई है। ब्रिटिश अधिकारियों ने आरोपी को एक 'सीरियल ऑनलाइन ग्रूमर' करार दिया है। कोर्ट की सुनवाई में यह बात सामने आई कि आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को एक ब्रिटिश स्कूली छात्र बताता था और इंटरनेट के जरिए कम उम्र की मासूम बच्चियों को अपना निशाना बनाता था।
आरोपी बिलाल काजी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी उम्र और पहचान छिपाकर खुद को टीनएज लड़का 'रीस' बताता था, ताकि 10 से 15 साल की मासूम बच्चियां उस पर आसानी से भरोसा कर सकें। ब्रिटिश पुलिस और क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने शातिर तरीके से बच्चियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उनसे आपत्तिजनक वीडियो तथा तस्वीरें मंगवाकर उनका मानसिक शोषण किया।
पहचान छिपाकर मासूम बच्चियों को फंसाता था आरोपी
जब पीड़ितों को यह अहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है और जिस लड़के को वे अपना हमदम समझ रही थीं, वह कोई और है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरोपी बिलाल काजी ने उन प्राइवेट तस्वीरों और वीडियोज को आधार बनाकर बच्चियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
प्रॉसीक्यूशन के मुताबिक, जब कुछ पीड़ित बच्चियों ने उसकी अनुचित मांगों को मानने से इनकार किया, तो आरोपी ने उनकी निजी तस्वीरें उनके दोस्तों के बीच सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकियां दीं। ब्रिटिश अधिकारियों के अनुसार, जुलाई 2021 में जब एक 13 साल की पीड़िता ने बिलाल से केवल दोस्त बनकर रहने और आगे तस्वीरें भेजने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे अपनी 'प्रॉपर्टी' बताते हुए धमकाया और उसकी तस्वीरें उसके दोस्तों के ग्रुप में वायरल कर दीं। इस घटना के बाद पीड़िता ने नवंबर 2021 में डेरबिशायर पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस मामले की औपचारिक जांच शुरू हुई और जांच का दायरा लगातार आगे बढ़ता चला गया।
ब्लैकमेलिंग और धमकियों का सिलसिला कैसे आया सामने?
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा चेचेयर कॉन्स्टेबुलरी और वेस्ट मिडलैंड्स की पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी और जटिल ऑनलाइन चाइल्ड एब्यूज इन्वेस्टिगेशन में से एक थी। बीच में आरोपी देश छोड़कर भाग निकला था, लेकिन ब्रिटिश पुलिस की मुस्तैदी के चलते जुलाई 2023 में जैसे ही वह यूके वापस लौटा, हीथ्रो एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तकनीकी जांच और यूजरनेम के रिकवरी से पता चला कि आरोपी ने करीब 180 संभावित लोगों को फंसाने की कोशिश की थी, जिसमें से यूके के 28 पुलिस क्षेत्रों में कुल 70 पीड़ित बच्चियों की पहचान की गई। पुलिस ने सभी 70 पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके बयान दर्ज किए, जिनकी उम्र अपराध के समय 11 से 17 साल के बीच थी।
यह भी पढ़ें: मेक्सिको में सीआईए का गुप्त अभियान: पूर्व पुलिस कमांडर को बनाया मोहरा; कैसे खुला अमेरिकी जासूसों का राज?
हीथ्रो एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि बिलाल काजी ने स्नैपचैट, रॉबलोक्स और विंक जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया था। वह इंटरनेट से किसी अन्य अनजान लड़के की तस्वीरें चुराकर खुद को गोरा ब्रिटिश टीनएजर साबित करता था।
पुलिस का कहना है कि उसने जिन मासूम बच्चियों को निशाना बनाया, उनमें से कई के लिए वह ऑनलाइन दोस्ती जिंदगी का पहला कथित रोमांटिक अनुभव था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह सजा उन अपराधियों के लिए एक कड़ी चेतावनी है जो यह सोचते हैं कि वे स्क्रीन के पीछे छिपकर कानून की पकड़ से दूर रह सकते हैं। इस अपराध ने कई मासूम बच्चियों के शुरुआती जीवन और उनके स्कूल के सबसे खूबसूरत वर्षों को गहरे मानसिक आघात और डर के साये में बदल दिया।