फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US welcomes India's engagement in war between Russia and Ukraine and Bangladesh violence

US: 'बांग्लादेश के मुद्दे पर भारत के संपर्क में अमेरिका', रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बोला अमेरिकी विदेश मंत्रालय

Thu, 15 Aug 2024 07:47 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 15 Aug 2024 07:47 AM IST
सार

वेदांत पटेल ने कहा कि हम कई मुद्दों पर अपने भारतीय साझेदारों के संपर्क में हैं। निश्चित रूप से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में भारत की भागीदारी का स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन
US welcomes India's engagement in war between Russia and Ukraine and Bangladesh violence
वेदांत पटेल। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन में भारत की भागीदारी की सराहना की। वहीं, बताया गया कि बांग्लादेश के बिगड़ते हालातों को देखते हुए देश भारत और क्षेत्र के अन्य देशों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने  कहा कि अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भारत की भागीदारी और दोनों देशों के बीच शांति लाने के प्रयासों का स्वागत करता है। साथ ही अमेरिका बांग्लादेश में जारी हिंसा को खत्म किए जाने की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन


पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के अंत में संभावित यूक्रेन यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय को उनकी किसी भी यात्रा के बारे में बोलने दूंगा। मेरे पास वहां देने के लिए कोई प्रस्ताव भी नहीं है।'
विज्ञापन


भारत की भागीदारी का स्वागत करेंगे...
उन्होंने कहा, 'हम कई मुद्दों पर अपने भारतीय साझेदारों के संपर्क में हैं। निश्चित रूप से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में भारत की भागीदारी का स्वागत करेंगे। खासकर, इसलिए क्योंकि यह सुनिश्चित करने से संबंधित है कि हम एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित करें जो हमारे यूक्रेनी साझेदारों के प्रयासों को प्रतिबिंबित करे, जो कि उनकी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर जाने की संभावना है। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।



बांग्लादेश के मुद्दे पर भारत के संपर्क में है अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैं निजी राजनयिक चर्चा में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन हम बांग्लादेश में हिंसा खत्म करने, जवाबदेही तय करने और कानून के शासन का सम्मान करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखेंगे।'

वह शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद बांग्लादेश में बिगड़ हालातों पर भारत और अमेरिका के बीच संवाद के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

नई सरकार के ध्यान देने का स्वागत करते
पटेल ने कहा, 'हम बांग्लादेश में हाल की घटनाओं पर चर्चा के लिए अपने भारतीय भागीदारों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य देशों के संपर्क में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बयान का भी स्वागत किया, जिसमें उन्होंने शांति और हालिया हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा, 'हम अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों की सुरक्षा बहाल करने पर नई सरकार के ध्यान देने का स्वागत करते हैं।'


राष्ट्रपति जो बाइडन हमलों पर बोलें: पटेल
इस बीच, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बुधवार को व्हाइट हाउस से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की रक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। फाउंडेशन ने कहा, 'नवीनतम रिपोर्ट है कि राष्ट्रपति जो बाइडन हमलों की लगातार खबरों के बावजूद बांग्लादेशी हिंदुओं की दुर्दशा पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

इसने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'अब कार्रवाई की मांग करो! बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सचिव ब्लिंकन की चुप्पी अस्वीकार्य है। जानें गईं, घर और मंदिर नष्ट हो गए फिर भी हमारी अमेरिकी सरकार की ओर से कोई निंदा नहीं की गई।'

वाशिंगटन स्थित एनजीओ हिंदूएक्शन ने दावा किया कि बांग्लादेश के ग्रामीण इलाकों में हिंदुओं को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed