फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US vs Canada Tarrif War no existence without subsidy Trump slams Trudeau over illicit drugs health crisis

US vs Canada: बिना सब्सिडी मिट जाएगा कनाडा का अस्तित्व; ट्रंप बोले- अवैध 'कनाडाई' दवाओं से देश में बीमारी फैली

Mon, 03 Feb 2025 01:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 01:59 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि अवैध ओपिओइड और अन्य दवाओं की सप्लाई हो रही है, जिसमें कनाडा सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जिससे अमेरिका में लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा इन दवाओं को रोकने में सहयोग नहीं कर रहा है।  

विज्ञापन
US vs Canada Tarrif War no existence without subsidy Trump slams Trudeau over illicit drugs health crisis
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर लगाया अवैध दवाओं की सप्लाई का आरोप - फोटो : X/@WhiteHouse and Reuters

विस्तार

अमेरिका ने मैक्सिको-कनाडा पर 25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया है। अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। जिसके बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के समर्थन के बिना कनाडा अस्तित्व में नहीं रहेगा, क्योंकि अमेरिका कनाडा को सब्सिडी देता है। इस दौरान ट्रंप ने आरोप लगाया कि अवैध ओपिओइड और अन्य दवाओं की सप्लाई हो रही है, जिसमें कनाडा सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जिससे अमेरिका में लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा इन दवाओं को रोकने में सहयोग नहीं कर रहा है।  

विज्ञापन


ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के रुख को दोहराया। इससे कनाडा के लोगों को कम कर देना होगा और उन्हें बेहतर सुरक्षा जैसे फायदे मिलेंगे। 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'हम कनाडा को सब्सिडी देने के लिए सैकड़ों अरबों डॉलर खर्च करते हैं। हमें उनके पास मौजूद चीजों की जरूरत नहीं है। हमारे पास असीमित ऊर्जा है, हमें अपनी कारें खुद बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास इतनी लकड़ी है, जिसका हम कभी उपयोग नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि इस भारी सब्सिडी के बिना कनाडा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनना चाहिए।'
विज्ञापन


कनाडा ने भी अमेरिकी सामानों पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ
अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कनाडा के पीएम ट्रूडो ने घोषणा की कि कनाडा अमेरिकी सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जिसका मूल्य 155 बिलियन डॉलर है। उन्होंने अपने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने और कनाडा में छुट्टियां बिताने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा की प्रतिक्रिया के दूरगामी परिणाम होंगे: ट्रूडो
ट्रूडो ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कनाडा की प्रतिक्रिया दूरगामी होगी। इसमें अमेरिकी बीयर, वाइन, बोरबॉन फल, फलों के रस जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं शामिल होंगी। 

30 बिलियन डॉलर के सामान पर तुरंत लगेगा टैरिफ
ट्रूडो ने कहा कि मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) से 30 बिलियन डॉलर के सामान पर तुरंत टैरिफ लगेगा, और फिर 21 दिनों में 125 बिलियन डॉलर के अन्य अमेरिकी उत्पादों पर भी टैरिफ लगाए जाएंगे, ताकि कनाडाई कंपनियों को विकल्प तलाशने का मौका मिले।

ट्रंप की घोषणा के बाद ट्रूडो ने टैरिफ लगाने का फैसला किया
ट्रूडो द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने का फैसला ट्रंप की घोषणा के बाद आया है। ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25  फीसदी टैरिफ लगाया है, साथ ही चीन से आने वाले सामानों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें फेंटेनाइल सहित अवैध आव्रजन और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताई गई है।


कनाडा में बढ़ रहीं फेंटेनाइल बनाने वाली प्रयोगशालाएं: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि कनाडा में फेंटेनाइल बनाने वाली प्रयोगशालाएं बढ़ रही हैं, जो अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट पैदा कर रही हैं। ट्रंप ने एक अध्ययन का हवाला दिया, जिसमें कनाडा में फेंटेनाइल के बढ़ते उत्पादन और इसके अंतरराष्ट्रीय वितरण की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed