{"_id":"608ddb7a77850a6aba6b98a0","slug":"us-vice-president-kamala-harris-says-indias-condition-traumatized-by-coronavirus-we-have-promised-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कमला हैरिस बोलीं- कोरोना वायरस से भारत की स्थिति दुखद, हमने किया है मदद का वादा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: कमला हैरिस बोलीं- कोरोना वायरस से भारत की स्थिति दुखद, हमने किया है मदद का वादा
Sun, 02 May 2021 04:21 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 02 May 2021 04:21 AM IST
सार
- कमला हैरिस ने सिनसिनाटी, ओहायो में शुक्रवार को कहा कि इसको लेकर कोई सवाल ही नहीं है कि लोगों जीवन के संदर्भ में यह बड़ी त्रासदी है
- हमने एक देश के तौर पर भारत के लोगों का समर्थन करने का उनसे वादा किया है
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत में कोरोना वायरस की स्थिति को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हुए कहा कि अमेरिका ने इस चुनौती का मुकाबला करने में भारत की मदद करने का वादा किया है।
विज्ञापन
कमला हैरिस ने सिनसिनाटी, ओहायो में शुक्रवार को कहा कि इसको लेकर कोई सवाल ही नहीं है कि लोगों जीवन के संदर्भ में यह बड़ी त्रासदी है। जैसा मैंने पहले भी कहा है, एक बार फिर से कहूंगी कि हमने एक देश के तौर पर भारत के लोगों का समर्थन करने का उनसे वादा किया है।
विज्ञापन
हैरिस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने डॉलर राशि के संदर्भ में वादा किया है, जो पीपीई और अन्य चीजों के मद में जाएगी। लेकिन यह दुखद है। लोग जैसी असहनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसमें मेरी प्रार्थना उनके साथ है।
विज्ञापन
इससे पहले व्हाइट हाउस ने कोविड-19 के मामलों में काफी वृद्धि के मद्देनजर भारत से यात्रा पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी। हैरिस ने कहा कि प्रतिबंध की खबर सार्वजनिक होने के बाद से उन्होंने भारत में अपने परिवार से बातचीत नहीं की है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की सलाह पर प्रशासन चार मई से भारत की यात्रा को प्रतिबंधित करेगा।