Jinping-Harris Meeting: अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस और जिनपिंग की बैंकॉक में मुलाकात, इस पर दिया जोर
हैरिस-जिनपिंग मुलाकात में दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच संवाद का रास्ता और संचार लाइनें खुली रखने पर बात हुई। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार हैरिस ने जिनपिंग से कहा कि संचार की लाइनें खुली रखनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को बैंकॉक में संक्षिप्त लेकिन अहम मुलाकात हुई। बैंकाक में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (APEC) के शिखर सम्मेलन के लिए दोनों नेता यहां आए हैं। दोनों के बीच गोपनीय बैठक हुई।
हैरिस-जिनपिंग मुलाकात में दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच संवाद का रास्ता और संचार लाइनें खुली रखने पर बात हुई। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार हैरिस ने जिनपिंग से कहा कि संचार की लाइनें खुली रखनी चाहिए।
हैरिस ने राष्ट्रपति जो बाइडन की बाली में की गई टिप्पणी को दोहराया। बाली में बाइडन व जिनपिंग की मुलाकात हुई थी। इसमें कहा गया था कि चीन और अमेरिका को प्रतिस्पर्धा को प्रबंधित करने के लिए संचार लाइनें खुली रखना चाहिए। खबरों में कहा गया है कि चीन और अमरीका के संबंधों को आगे ले जाने के लिए इस बैठक का विशेष महत्व है।
अमेरिका व चीन के बीच व्यापार और प्रौद्योगिकी, ताइवान पर चीन के दावे, महामारी और हांगकांग तथा मानवाधिकारों के हनन को लेकर मतभेद हैं। इससे पहले शुक्रवार को, हैरिस ने अमेरिका को एक विश्वसनीय आर्थिक भागीदार के रूप में पेश किया। उन्होंने एक व्यापार सम्मेलन में कहा कि अमेरिका एक प्रशांत शक्ति है। उसकी रुचि एक ऐसे क्षेत्र को बढ़ावा देने की है, जो खुला, परस्पर, समृद्ध, सुरक्षित और लचीला हो।