{"_id":"604534548ebc3e59067db013","slug":"us-two-b-52-bombers-again-fly-over-gulf-amid-tensions-with-iran-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-ईरान तनाव: दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने फिर से मध्य-पूर्व में भरी उड़ान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका-ईरान तनाव: दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने फिर से मध्य-पूर्व में भरी उड़ान
Mon, 08 Mar 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
us-iran tensions
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने रविवार को एक बार फिर मध्य-पूर्व में उड़ान भरी। वाशिंगटन और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच इस मिशन को तेहरान के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बेरूत के ईरान-समर्थित एक टीवी चैनल ने हाल ही में ईरानी सेना के ड्रोन द्वारा ली गई फुटेज प्रसारित की गई थी, जिसमें इस्राइली पोत में हुए रहस्मयी विस्फोट को दिखाया गया था। इस प्रसारण के जरिए चैनल यह दर्शाना चाहता था कि ईरान पोत में विस्फोट की घटना में शामिल नहीं था, जबकि इस्राइल ने तेहरान को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
इस पूरे प्रकरण के बीच बमवर्षक विमानों ने ईरान को चेतावनी देने के तौर पर यह उड़ान भरी है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने इस्राइल, सऊदी अरब और कतर के सैन्य विमानों के साथ क्षेत्र में उड़ान भरी। इस साल चौथी बार इन विमानों ने मध्य-पूर्व क्षेत्र में उड़ान भरी है।
विज्ञापन