फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US top health officials confident that covid-19 vaccine in us by 2021

अमेरिका: 2021 में मिलेगा कोरोना का टीका, ढाई लाख लोग ट्रायल के लिए तैयार

Sat, 01 Aug 2020 11:26 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 01 Aug 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
US top health officials confident that covid-19 vaccine in us by 2021
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउसी इस बारे में आश्वस्त हैं कि अगले साल के शुरूआती महीनों तक अमेरिका वासियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने वाला टीका तैयार हो जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शन डिजीज के प्रमुख फाउसी ने कहा अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों से कहा है कि करीब ढाई लाख अमेरिकी देश में होने वाले क्लीनिकल परीक्षण में शामिल होने को इच्छुक हैं।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य उत्साहजनक होने के बावजूद मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है। उल्लेखनीय है कि डॉ. फाउसी ने यह बात शुक्रवार को अमेरिकी सदन की विवादित सुनवाई के दौरान अधिकारियों के सवालों के जवाब में कही।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि मौजूदा समय में अमेरिका में कोविड-19 की जांच के लिए एकत्र किए जा रहे नमूनों की जांच रिपोर्ट दो या तीन दिन में भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने संयुक्त रूप से लोगों से आग्रह किया कि वे मूलभूत एहतियात जैसे मास्क पहनना, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना और नियमित रूप से हाथ धोने को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोग नियंत्रण एवं निषेध केंद्र के निदेशक डॉ.रॉबर्ट रेडफिल्ड ने इस दौरान कहा कि इन आसान उपायों से भी उतना ही फायदा होगा, जितना कि हमें पूरी अर्थव्यस्था को ठप्प कर मिला था। उन्होंने कहा कि इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अध्ययन आधार हैं।

फाउसी ने कहा, 'हम सभी पहलुओं को गौर करने के बाद उम्मीद करते हैं कि इस साल के अंत तक और 2021 में प्रवेश करने के समय हमारे पास टीका होगा मैं मानता हूं कि यह सपना नहीं हैं...मैं मानता हूं कि यह हकीकत है और हम इसे कर के दिखाएंगे।'

उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस के आदेश पर संघीय स्वास्थ्य एजेंसियां और रक्षा मंत्रालय सीमित समय में टीके की 30 करोड़ खुराक बनाने की योजना पर काम कर रहा है। हालांकि, यह तभी हो सकता है जब अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन यह प्रमाणित करे कि एक या अधिक टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं। कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए कई संभावित टीकों का परीक्षण हो रहा है। 


डॉ. फाउसी ने सांसदों से यह भी कहा कि पूरे देश में सभी लोगों का टीकाकरण करने के बारे में नहीं सोंचे। इसके लिए वैज्ञानिकों की अनुशंसा पर प्राथमिकता तय की जाएगी। टीकाकरण की प्राथमिकता सूची में अहम कर्मचारी मसलन चिकित्सा कर्मी या वे लोग, जैसे बुजर्ग और बीमार व्यक्ति शामिल किये जा सकते हैं जिन्हें संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है। उन्होंने कहा, 'हालांकि, तर्कसंगत समय में सभी अमेरिकियों को टीका उपलब्ध कराने की योजना है और यह वर्ष 2021 के भीतर होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed