फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us top doctor Anthony Fauci hopes, vaccine may come at the end of the year or early 2021

अमेरिका के शीर्ष डॉक्टर को उम्मीद, वर्ष के अंत या 2021 के शुरू में आ सकता है टीका

Fri, 10 Jul 2020 04:19 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 10 Jul 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
Us top doctor Anthony Fauci hopes, vaccine may come at the end of the year or early 2021
Dr. Anthony Fauci - फोटो : Twitter

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फौसी कोरोना के टीके को लेकर काफी आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में चल रहे कोरोना वैक्सीन के मानव परीक्षण के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत या 2021 की शुरुआत तक कोरोना वायरस का एक टीका विकसित किया जा सकता है।  

विज्ञापन


फौसी ने कहा की इन सभी संभावनाओं को लेकर वह सतर्क रूप से आशान्वित हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शन डिजीज के निदेशक डॉक्टर फौसी ने कहा कि कोरोना वायरस के उभरने की संभावना बनी रहेगी और भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और पारदर्शिता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जो हमने सबक सीखा है, वह ये हैं कि यह एक महामारी है, जिसके दोबारा उभरने की संभावना रहती है। वायरस को नियंत्रित करने के लिए अच्छे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोविड-19 का मुकाबला करने और नवाचार और अनुसंधान: महामारी से सीखा सबक पर आयोजित एक ऑनलाइन सत्र के दौरान कहा कि अगर हम मानव आबादी पर तेजी से फैलने वाली एक वायरल बीमारी के इस असाधारण हमले पर नियंत्रण पाने के लिए मुकाबला कर रहे हैं, तो वैश्विक सहयोग और पारदर्शिता महत्वपूर्ण है।  


यूएनएआई का एक हिस्सा था यह कार्यक्रम
यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक प्रभाव (यूएनएआई) द्वारा यूएन 75 के लिए 75: बातचीत के 75 मिनट नामक ऑनलाइन सत्र की श्रृंखला का हिस्सा है। यह कार्यक्रम दुनिया भर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और छात्रों को एक मंच पर एक साथ लाता है। फौसी ने कोरोना वैक्सीन विकसित करने के लिए महामारी और प्रयासों का अवलोकन करते हुए कहा कि हमने मानव परीक्षण करने के लिए एक रणनीतिक दृष्टिकोण विकसित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed