फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US told Delhi tank market world most notorious market to sell fake goods, America complain to india

नकली सामान बेचने के मामले में दिल्ली का ये बाजार दुनिया में सबसे ऊपर, अमेरिका ने की शिकायत

Fri, 26 Apr 2019 11:04 AM IST
आसिम खान भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Fri, 26 Apr 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
US told Delhi tank market world most notorious market to sell fake goods, America complain to india
टैंक रोड बाजार दिल्ली (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अमेरिका ने दिल्ली के टैंक रोड को जाली सामान बेचने वाला दुनिया का सबसे कुख्यात बाजार करार दिया है। अमेरिका ने भारत से कहा है कि वह इस बाजार के बारे में कार्रवाई के लिए समुचित कदम उठाए। अमेरिका की कुख्यात बाजारों की सूची में 33 आनलाइन और 25 आफलाइन बाजारों की पहचान की गयी है। ये बाजार कथित रूप से कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की कुख्यात बाजारों की 2018 की सूची में भी टैंक रोड शामिल था। अंशधारकों ने इस बात की पुष्टि की कि यह बाजार अभी भी जाली सामान की बिक्री कर रहा है। इनमें परिधान और जूते-चप्पल आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि टैंक रोड के थोक कारोबारी जाली सामानों की आपूर्ति अन्य भारतीय बाजारों मसलन गफ्फार मार्केट तथा अजमल खान रोड को भी करते हैं। रिपोर्ट कहती है कि ये थोक कारोबारी बिना किसी डर के कारोबार करते हैं और उन्होंने पिछले कुछ साल के दौरान अपने कारोबार को काफी फैला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है और इससे विदेशी बाजारों में अमेरिकी बौद्धिक संपदा धारकों के अधिकारों को चोट पहुंच रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर करीब ढाई प्रतिशत या 500 अरब डॉलर के उत्पाद जाली होते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed