{"_id":"68a69e15ef3c56a9580b35bb","slug":"us-texas-house-approves-redrawn-maps-sought-by-donald-trump-ahead-of-2026-elections-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: टेक्सास के नए नक्शे को मिली मंजूरी, 2026 के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को होगा फायदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: टेक्सास के नए नक्शे को मिली मंजूरी, 2026 के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को होगा फायदा
Thu, 21 Aug 2025 09:48 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:48 AM IST
सार
सदन में नए विधेयक के पक्ष में 88 और विपक्ष में 52 वोट पड़े। हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने नए नक्शे को अदालत में चुनौती देने की बात कही है।
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेक्सास की विधानसभा ने राज्य के नए नक्शे को अपनी मंजूरी दे दी है। नए नक्शे से रिपब्लकिन पार्टी को फायदा होगा और पांच नई सीटों का निर्माण होगा। जिन सीटों का निर्माण होगा, वो रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव वाली होंगी। ऐसे में 2026 में होने वाले मध्यावधि चुनाव में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है।
रिपब्लिकन पार्टी की बढ़ सकती हैं पांच सीटें
राष्ट्रपति ट्रंप ने पांच साल बाद कांग्रेस सीटों के नक्शों की समीक्षा करने की अपील की थी। माना जा रहा है कि इसका उद्देश्य रिपबल्किन पार्टी को फायदा पहुंचाना है। टेक्सास की विधानसभा ने बुधवार को नए नक्शे को मंजूरी दी। हालांकि अभी इसे लागू करने से पहले राज्य के सीनेट और गवर्नर की मंजूरी की भी जरूरत होगी। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। ऐसे में नए नक्शे को मंजूरी मिलना लगभग तय है। सदन में नए विधेयक के पक्ष में 88 और विपक्ष में 52 वोट पड़े। हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने नए नक्शे को अदालत में चुनौती देने की बात कही है। डेमोक्रेट्स ने आरोप लगाया कि नया नक्शा रिपब्लिकन पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- Putin: ट्रंप के साथ बैठक के बाद वापस आते समय पुतिन को क्यों चुकाने पड़े 2.2 करोड़ रुपये, रूबियो ने खोले पत्ते
विज्ञापन
टेक्सास के रिपब्लिकनों ने खुलेआम कहा कि वे अपनी पार्टी के हित में काम कर रहे हैं। राज्य प्रतिनिधि टॉड हंटर, जिन्होंने औपचारिक रूप से नया नक्शा बनाने वाला विधेयक लिखा था, ने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राजनेताओं को स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण उद्देश्यों के लिए जिलों का पुनर्निर्धारण करने की अनुमति दी है।