फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US suspended 3 bilateral agreements with Hong Kong

अमेरिका ने हांगकांग से खत्म किए तीन द्विपक्षीय समझौते, चीन पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 20 Aug 2020 04:20 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
US suspended 3 bilateral agreements with Hong Kong
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस - फोटो : ANI

विज्ञापन

अमेरिका ने चीन को एक और झटका देते हुए 19 अगस्त 2020 को हांगकांग के साथ किए गए तीन द्विपक्षीय समझौतों को खत्म कर दिया है। इन समझौतों में भगोड़े अपराधियों का आत्मसमर्पण, सजा प्राप्त व्यक्तियों को छोड़ना और जहाजों के अंतरराष्ट्रीय संचालन से प्राप्त आय पर कर छूट देना शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं इस मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से कहा है कि अमेरिका अब हांगकांग को "एक देश, एक तंत्र" के रूप में देखता है। मॉर्गन ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहते हैं, जिन्होंने वहां के लोगों की स्वतंत्रता को कुचल का काम किया है।


मॉर्गन ने आगे कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी स्वायत्तता को मिटाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। कम्युनिस्ट पार्टी संयुक्त राष्ट्र-पंजीकृत चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणा के तहत 50 साल के लिए किए गए वादे को भी तोड़ती नजर आ रही है।


हांगकांग को दिए आर्थिक प्रोत्साहन वापस लेने से अमेरिका को होगा व्यापारिक फायदा: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि हांगकांग को दिए सभी आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज वापस ले लिए गए हैं। इससे संयुक्त राज्य अमेरिका को व्यापारिक फायदा मिलेगा। हांगकांग मीडिया टाइकून जिम्मी लाइ की हालिया गिरफ्तारी पर एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं हैं।

मैंने सुना है कि वह एक सज्जन और बहादुर आदमी है। उन्होंने आगे कहा कि हमने हांगकांग में स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए सभी तरह के प्रोत्साहन दिए थे। इसने शहर को बिजनेस हॉट स्पॉट बनने में मदद की। हालांकि, अब अमेरिका ने सभी आर्थिक प्रोत्साहन वापस ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो कारोबार हांगकांग में था, वह अब न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और नैस्डैक सहित अमेरिका में वापस आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed