{"_id":"5f0543f8765b39198b3dafcb","slug":"us-student-imprisoned-for-486-days-in-egypt-released-under-trump-administration-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र में 486 दिन कैद रहा अमेरिकी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने दबाव बनाया तो मिली रिहाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र में 486 दिन कैद रहा अमेरिकी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने दबाव बनाया तो मिली रिहाई
Wed, 08 Jul 2020 09:26 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र में बिना किसी सुनवाई के 486 दिन तक हिरासत में रहने के बाद एक अमेरिकी मेडिकल छात्र को अमेरिका वापस जाने के लिए रिहा कर दिया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि छात्र की रिहाई की पैरवी करने वाले ‘फ्रीडम इनिशिएटिव’ समूह के अनुसार उसकी पहचान मोहम्मद अमाशाह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
वह न्यूजर्सी में जर्सी सिटी का रहने वाला है और उसके पास मिस्र एवं अमेरिका की दोहरी नागरिकता है। उसकी रिहाई ट्रंप प्रशासन के दबाव के कारण हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम मिस्र की हिरासत से अमेरिकी नागरिक मोहम्मद अमाशाह की रिहाई का स्वागत करते हैं और उसके स्वदेश आने में सहयोग के लिए मिस्र को धन्यवाद देते हैं।’
विज्ञापन