फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US State Dept spokesperson Ned Price to step down Antony Blinken praised his service

Ned Price: अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने की इस्तीफे की घोषणा, एंटनी ब्लिंकन ने कही यह बात

Wed, 08 Mar 2023 10:39 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 08 Mar 2023 10:39 PM IST
सार

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि नेड प्राइस अमेरिका और दुनिया भर के लोगों के लिए अमेरिकी विदेश नीति का चेहरा और आवाज रहे हैं। उन्होंने पेशेवर और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

विज्ञापन
US State Dept spokesperson Ned Price to step down Antony Blinken praised his service
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। हालांकि, वह इस महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे। नेड प्राइस पिछले दो साल से अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें 20 जनवरी, 2021 को विदेश विभाग का प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। प्राइस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने सीआईए में एनालिस्ट के रूप में पेशेवर जीवन की शुरुआत की थी। मुझे पिछले कई सालों से इस पेशे में रहना पसंद है। इसकी खास बात जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है कि वह नीतियों से जुड़ाव है। वहीं,  नेड प्राइस के पद छोड़ने के बाद भारतीय-अमेरिकी वेदांत पटेल अंतरिम प्रवक्ता होंगे। पटेल अभी उप-प्रवक्ता हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को घोषणा की कि नेड प्राइस इस महीने यह पद छोड़ देंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्राइस को विदेश विभाग की दैनिक प्रेस ब्रीफिंग फिर शुरू करने का श्रेय दिया जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अनियमित हो गई थीं।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि नेड प्राइस अमेरिका और दुनिया भर के लोगों के लिए अमेरिकी विदेश नीति का चेहरा और आवाज रहे हैं। उन्होंने पेशेवर और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। मैं अपने मंत्रालय की ओर से नेड को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि नेड प्राइस ने 200 से अधिक ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों के साथ-साथ सहकर्मियों और सभी लोगों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लिंकन ने अपने बयान में प्राइस को मूल्यों के साथ दैनिक प्रेस ब्रीफिंग को फिर से शुरू करने का श्रेय दिया, जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन काल में अनियमित हो गई थी। हालांकि, बयान में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि प्राइस की जगह कौन लेगा। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल अस्थायी तौर पर प्राइस की जिम्मेदारी संभालेंगे।


पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की खुलेआम की थी आलोचना
ओबामा प्रशासन के दौरान केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के लिए कार्य कर चुके प्राइस ने फरवरी 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था और तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप की खुलेआम आलोचना की थी। तब प्राइस ने कहा था कि वह खुफिया तंत्र की आलोचना के कारण ट्रंप प्रशासन के साथ कार्य नहीं कर सकते। प्राइस ने पहले CIA एनालिस्ट के रूप में काम किया और फिर ओबामा प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता के रूप में कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed