फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Special Presidential Envoy for Climate John Kerry says America partnered with India for PM Modi renewable energy goal

पीएम मोदी के अक्षय ऊर्जा लक्ष्य के लिए अमेरिका ने भारत से की साझेदारी

Sun, 16 May 2021 12:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 May 2021 12:54 AM IST
सार

  • अमेरिकी विशेष दूत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य

विज्ञापन
US Special Presidential Envoy for Climate John Kerry says America partnered with India for PM Modi renewable energy goal
जॉन कैरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जलवायु परिवर्तन संबंधी मामलों पर अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी ने कहा कि अमेरिका ने भारत के 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद के लिए जलवायु परिवर्तन पर उसके साथ साझेदारी की है। उन्होंने अमेरिकी सांसदों से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन संबंधी मामलों पर इस सप्ताह हुई सुनवाई के दौरान प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों से जॉन केरी ने कहा, हमने मोदी की प्रतिबद्धता के कारण भारत के साथ साझेदारी की है। केरी ने कहा कि भारत के पास इसके लिए पर्याप्त निधि और प्रौद्योगिकी नहीं है, ऐसे में भारतीय लक्ष्य को हासिल करने में अमेरिकी मदद अहम होगी।
विज्ञापन


सांसद जोए विल्सन ने केरी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों के लिए ‘बेहतरीन काम’ किया है। केरी ने कहा कि भारत द्वारा कार्बन उत्सर्जन में बड़े पैमाने पर कटौती किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन का भी साथ जरूरी
जॉन केरी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के देश मिलकर जितना कार्बन उत्सर्जन करते हैं, अकेला चीन उससे भी अधिक उत्सर्जन करता है। इसलिए चीन का साथ आना जरूरी है। उन्होंने कहा, यदि चीन इन वैश्विक प्रयासों में शामिल नहीं होता है और इनका हिस्सा नहीं बनता है, तो अमेरिका और दुनिया के शेष देश अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed