फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Airstrike in Syria: Joe Biden Says, US Special Forces Killed Top ISIS Leader Abu Ibrahim al-Hashimi al-Qurashi News in Hindi

सीरिया: सैन्य अभियान में मारा गया इस्लामिक स्टेट का सरगना अबु इब्राहिम, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने किया एलान

Thu, 03 Feb 2022 06:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अतमेह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अतमेह Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 03 Feb 2022 06:47 PM IST
सार

अमेरिका ने इससे पहले आईएस के सरगना अबु बकर अल-बगदादी को भी मार गिराया था। 

विज्ञापन
US Airstrike in Syria: Joe Biden Says, US Special Forces Killed Top ISIS Leader Abu Ibrahim al-Hashimi al-Qurashi News in Hindi
सीरिया में मारा गया आईएस प्रमुख। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमेरिकी सेना ने एक विशेष अभियान में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस ) के सरगना अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल कुरैशी को मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद इसकी जानकारी दी। उधर जहां आईएस आतंकी को मारा गया, वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमले में 13 और लोगों की भी मौत हुई है। इनमें छह बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


बाइडन ने बयान जारी कर कहा, "सैन्यबलों के कौशल और बहादुरी की वजह से हमने आईएसआईएस के सरगना अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को मार गिराया। ऑपरेशन में शामिल सभी अमेरिकी सही-सलामत वापस लौट आए हैं।" उधर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने इस हमले में निशाने का खुलासा नहीं किया, लेकिन अभियान को पूरी तरह सफल बताया। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


कैसे मारा गया अबु इब्राहिम?
अबु इब्राहिम ने आईएस के पूर्व प्रमुख बगदादी की मौत के बाद 31 अक्तूबर 2019 को आईएस की कमान संभाली थी। उसे आमिक मोहम्मद साइद अब्दल रहमान अल-मावला के नाम से भी जाना जाता था। बताया गया है कि अमेरिकी सेना ने यह ऑपरेशन उसी जगह चलाया, जहां ढाई साल पहले अबु बकर अल-बगदादी को मार गिराया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि अबु इब्राहिम ने खुद को घिरता देख बगदादी की तरह ही अपनी आत्मघाती बेल्ट का बटन दबाकर खुद को उड़ा लिया। इसमें उसके साथ उसके परिवारवालों की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरिया में बाइडन प्रशासन का पहला बड़ा सैन्य अभियान
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी ने 2019 में भी सीरिया में इसी तरह एक सैन्य अभियान चलाकर आईएस को खड़ा करने वाले आतंकी अबु बकर अल-बगदादी को भी मार गिराया था। हालांकि, बगदादी को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में मारा गया था। अब करीब ढाई साल बाद जो बाइडन प्रशासन ने भी सीरिया में बड़ा ऑपरेशन चलाकर बगदादी के उत्तराधिकारी को मार गिराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed