{"_id":"5eb372ec8ebc3e9c9a5fbed1","slug":"us-special-envoy-to-afghanistan-zalmay-khalilzad-will-visit-india-pakistan-qatar-to-discuss-afghan-peace-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान शांति वार्ता पर चर्चा के लिए अमेरिका के विशेष दूत करेंगे भारत-पाक यात्रा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगान शांति वार्ता पर चर्चा के लिए अमेरिका के विशेष दूत करेंगे भारत-पाक यात्रा
Thu, 07 May 2020 08:03 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 07 May 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
जलमय खलीलजाद (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद भारत यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह काबुल और क्षेत्र में स्थायी शांति में भारत की महत्वूर्ण भूमिका को लेकर चर्चा करेंगे। इस बात की जानकारी बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, 'नई दिल्ली में दूत खलीलजाद भारतीय अधिकारियों के साथ बात करेंगे ताकि अफगानिस्तान और क्षेत्र में स्थायी शांति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जा सके।' पिछले महीने खलीलजाद ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बात की थी और युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में भारत की भागीदारी का स्वागत किया था।
विज्ञापन
US special envoy for Afghanistan, Zalmay Khalilzad will visit India and Pakistan to try to advance the Afghan peace process, the US State Department said on May 6. (file pic) pic.twitter.com/6oxXzAiPpX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 7, 2020
विदेश मंत्रालय का कहना है कि खलीलजाद मंगलवार को रवाना हो गए हैं और वह पहले कतर की राजधानी दोहा जाएंगे। जहां फरवरी में दोनों पक्षों के बीच अमेरिकी-तालिबान समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, इसके कार्यानवयन पर जोर दे सकें। अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी दूत पाकिस्तान की भी यात्रा करेंगे। खलीलजाद इस्लामाबाद में पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और अफगान शांति प्रक्रिया पर भी चर्चा करेंगे।