फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us senator write to Indian ambassador to the United states expressing support for invite australia in annual malabar exercise

अमेरिकी सांसद ने भारतीय राजदूत को पत्र लिखकर मालाबार अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को बुलाने का स्वागत किया

Wed, 21 Oct 2020 11:03 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 21 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
us senator write to Indian ambassador to the United states expressing support for invite australia in annual malabar exercise
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : Social Media

अमेरिकी सीनेटर और सीनेट इंडिया कॉकस के अध्यक्ष जॉन कॉर्निग ने अमेरिका के भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में जॉन ने सालाना मालाबार अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने के भारत के फैसले पर समर्थन व्यक्त किया है।

विज्ञापन


 
पत्र में यूएस सीनेटर ने लिखा कि चीन के बढ़ते सैनिक और आर्थिक मुखरता को देखते हुए क्वाड को और मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है। एक तरफ दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है और इसी मौके का फायदा उठाते हुए चीन ने भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अमेरिकी सीनेटर के पत्र में भारतीय प्रशांत क्षेत्र में मानवीय सहायता, वैक्सीन विकास और बुनियादी ढांचे के निवेश जैसे गैर सुरक्षा मुद्दों पर क्वाड सदस्यों के बीच समन्वय में वृद्धि के लिए समर्थन को भी व्यक्त किया है।


पत्र में अमेरिकी सांसद ने इस पहल में भारत की हिस्सेदारी की सराहना की है। तीन दशक पहले मालाबार अभ्यास ने अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए लॉन्चिंग पैड की तरह काम किया था। अमेरिकी सांसद ने कहा कि जापान और ऑस्ट्रेलिया के शामिल होन के बाद भी क्वाड वैसे ही काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed