अमेरिकी सांसद ने भारतीय राजदूत को पत्र लिखकर मालाबार अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को बुलाने का स्वागत किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सीनेटर और सीनेट इंडिया कॉकस के अध्यक्ष जॉन कॉर्निग ने अमेरिका के भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में जॉन ने सालाना मालाबार अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने के भारत के फैसले पर समर्थन व्यक्त किया है।
US Senators' letter to the Indian Ambassador to the US also expresses support for increased coordination among Quad members on non-security issues like humanitarian assistance, vaccine development, and infrastructure investment in the Indo-Pacific region. https://t.co/qeI5TPsnDX
— ANI (@ANI) October 21, 2020विज्ञापन
पत्र में यूएस सीनेटर ने लिखा कि चीन के बढ़ते सैनिक और आर्थिक मुखरता को देखते हुए क्वाड को और मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है। एक तरफ दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है और इसी मौके का फायदा उठाते हुए चीन ने भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा दिया है।
इसके अलावा अमेरिकी सीनेटर के पत्र में भारतीय प्रशांत क्षेत्र में मानवीय सहायता, वैक्सीन विकास और बुनियादी ढांचे के निवेश जैसे गैर सुरक्षा मुद्दों पर क्वाड सदस्यों के बीच समन्वय में वृद्धि के लिए समर्थन को भी व्यक्त किया है।
पत्र में अमेरिकी सांसद ने इस पहल में भारत की हिस्सेदारी की सराहना की है। तीन दशक पहले मालाबार अभ्यास ने अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए लॉन्चिंग पैड की तरह काम किया था। अमेरिकी सांसद ने कहा कि जापान और ऑस्ट्रेलिया के शामिल होन के बाद भी क्वाड वैसे ही काम करेगा।