फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senator Ted Yoho said that China is provoking neighbors including India by increasing military activities in Ladakh

एकजुट होकर दुनिया ड्रैगन से कहे, अब बस करो, बहुत हो चुका : अमेरिकी सांसद

Sun, 28 Jun 2020 03:20 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Jun 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
US Senator Ted Yoho said that China is provoking neighbors including India by increasing military activities in Ladakh

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन बडे़ पैमाने पर सैन्य गतिविधियां बढ़ाकर पड़ोसियों को उकसा रहा है। अमेरिका ऐसे देशों के साथ कतई खड़ा नहीं होगा, जो अकारण ही शांतिपूर्ण देशों को सैन्य कार्रवाई से डराने-धमकाने की कोशिश करते रहते हैं। एक अमेरिकी सांसद टेड योहो ने कहा, वक्त आ चुका है कि दुनिया एकजुट होकर चीन से कहे कि अब बस, बहुत हो चुका।

विज्ञापन


रिपब्लिकन सांसद योहो ने कहा, दुनिया कोरोना महामारी में व्यस्त है, ऐसे में इसका फायदा उठाते हुए चीन की कम्युनिस्ट पार्टी बडे़ पैमाने पर भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई कर रही है। चीन ऐसा सिर्फ भारत के साथ ही नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


बल्कि वह हांगकांग, ताइवान, वियतनाम जैसे क्षेत्र के बाकी पड़ोसियों के साथ भी नापाक करतूत को अंजाम दे रहा है। इससे पहले प्रतिनिधि सभा में अरसे तक भारतीय-अमेरिकी सांसद रहे एक और संसद सदस्य डॉ. एमी बेरा ने ट्वीट कर कहा, भारत की सीमा पर चीन का आक्रामक रवैया बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर विवाद को सेना की तैनाती के बजाय कूटनीति से हल करे चीन
बेरा ने एक और ट्वीट में कहा, भारत के साथ सीमा विवाद को चीन को कूटनीतिक के जरिये सुलझाना चाहिए, न कि सेना के जरिये। एशिया पर बनी संसद के विदेश मामलों की उप समिति के प्रमुख बेरा ने कहा, एलएसी पर सैन्य बलों की ज्यादा तैनाती से कुछ हासिल नहीं होगा और न ही विवाद को हल करने में यह मददगार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed