{"_id":"5cf2469abdec220752496f13","slug":"us-senator-cory-booker-has-hired-indian-americans-for-his-2020-presidential-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिकी सीनेटर कोरी बुकर ने बनाई भारतीयों की टीम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिकी सीनेटर कोरी बुकर ने बनाई भारतीयों की टीम
Sat, 01 Jun 2019 03:13 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 01 Jun 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कोरी बुकर
- फोटो : social media
अमेरिकी सीनेटर कोरी बुकर (50) ने अपने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए दर्जनों एशियाई अमेरिकी लोगों की नियुक्ति की है। जिसमें कई लोग भारतीय मूल के भी हैं। न्यूजर्सी से डेमोक्रेटिक पार्टी के अफ्रीकन-अमेरिकन सीनेटर बुकर डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। बुकर ने एक फरवरी को अपने राष्ट्रपति अभियान के औपचारिक लॉन्च की घोषणा की थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
डेमोक्रेटिक पार्टी के करीब दो दर्जन नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी की घोषणा की है। सभी अगले साल होने वाले पार्टी के प्राइमरी चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे। इन लोगों में उप राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिकी सदन की पहली हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड, सीनेटर कमला हैरिस, मिशेल बिनेट, बर्नी सैंडर्स और एलिजाबेथ वॉरेन का नाम शामिल है।
बुकर की नेशनल प्रेस सेक्रेटरी सबरीना सिंह, उनकी स्टेट ऑपरेशंस डायरेक्टर श्वेतिका बैजाल और पॉलिटिकल डॉयरेक्टर ऋषी भारवानी हैं। इनके अलावा भी बुकर की टीम में कई भारतीय अमेरिकी लोग शामिल हैं।
इस बारे में बुकर का कहना है, "मुझे ऐसे अभियान पर गर्व है, जो मेरे देश की विविधता को दर्शाता है। एशियाई अमेरिकी प्रशांत द्वीप (एएपीआई) समुदाय की आवाज सुुनना मेरे लिए प्राथमिकता होगी। मुझे एएपीआई के सदस्यों पर गर्व है, जिन्होंने इस टीम को बनाया है।"