कश्मीर पर अमेरिका ने दक्षिण एशिया में संतुलन बनाए रखने की बात कही : रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने कश्मीर मुद्दे पर दक्षिण एशिया से संतुलन बनाए रखने को कहा है। ये बात ‘कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस’ की एक रिपोर्ट में कही गई है। इसमें लिखा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में मध्यस्थता की पेशकश की थी। कांग्रेश्नल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) ने हाल ही में 15 पन्नों की ये रिपोर्ट जारी की है। जिसमें लिखा है कि कश्मीर पर अमेरिका की स्थिति यह है कि कश्मीरी लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के माध्यम से क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए था।
अमेरिका ने मानवाधिकारों पर जोर देते हुए और पाकिस्तान-भारत के साथ संबंधों को ध्यान में रखते हुए ये बात कही है। ट्रंप प्रशासन ने दोनों देशों से शांति बरतने को कहा है। इससे पहले दो बार और ट्रंप मामले में मध्यस्थता की बात कह चुके हैं। हालांकि सीआरएस की रिपोर्ट को अमेरिकी कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति नहीं माना जा रहा है। इस रिपोर्ट से लोगों का ध्यान मामले की ओर खींचने की कोशिश की गई है।
बता दें भारत ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खंड दो और खंड तीन को खत्म कर दिया था। जिसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कभी वह अमेरिका के पास भाग रहा है, कभी चीन के पास तो कभी संयुक्त राष्ट्र के पास। लेकिन उसे हर जगह से मुंह की खानी पड़ रही है। लगभग सभी देश पाकिस्तान से बोल चुके हैं कि इस मामले को भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता करके सुलझाएं।