{"_id":"5f78cd416e0fd530370182ea","slug":"us-secretary-of-state-mike-pompeo-hope-that-european-countries-will-keep-china-away-from-5g-networks","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय देशों से 5जी नेटवर्क के लिए चीन को दूर रखने की उम्मीद : पोम्पियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोपीय देशों से 5जी नेटवर्क के लिए चीन को दूर रखने की उम्मीद : पोम्पियो
Sun, 04 Oct 2020 12:43 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबरोवनिक।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबरोवनिक।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
माइक पोम्पिओ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को क्रोएशियाई प्रधान मंत्री एंड्रेज प्लेंकोविक से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने आशा जताई कि चीन के 5जी नेटवर्क से यूरोपीय देश दूर रहेंगे।
विज्ञापन
पोम्पियो ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं हमारे नागरिकों का डाटा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में जाए। मुझे लगता है कि हर यूरोपीय देश उसकी आक्रामकता की बात को समझता है और इसे लेकर जागरूक है।
विज्ञापन
आप आने वाले दिनों में क्रोएशिया समेत अन्य देशों को उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए देखेंगे। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों को यह कदम अपने नागरिकों के निजी डेटा को चीन के 5जी नेटवर्क से सुरक्षित रखने के लिए उठाना ही पड़ेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री एक हफ्ते तक यूरोप के पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
वाशिंगटन ने 5जी सुरक्षा पर चेक रिपब्लिक, पोलैंड और एस्टोनिया सहित कई यूरोपीय देशों के साथ घोषणाओं पर हस्ताक्षर किए हैं।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ उइगर-अमेरिकियों की रैली
उइगर अमेरिकन एसोसिएशन (यूएए) सहित अन्य संगठनों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया।
यूएए ने एक ट्वीट में लिखा पिछले 71 वर्षों में चीन के चल रहे उइगर नरसंहार और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, उइगर अमेरिकन एसोसिएशन ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर 1 अक्तूबर को यूएस कैपिटल में एक रैली का आयोजन किया।
विरोध स्वरूप उइगर-अमेरिकियों ने एक नाटक के जरिये चीनी सुरक्षा बलों द्वारा चीनी एकाग्रता शिविरों में उइगरों को बंद करते हुए दिखाया।