फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken has asked China to follow international rules

US-China: अमेरिकी विदेश मंत्री की ड्रैगन को हिदायत, कहा- अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करे चीन

Thu, 26 May 2022 06:32 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 May 2022 06:32 PM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन को अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken has asked China to follow international rules
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन को अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि चीन को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना होगा। अमेरिका ने यह भी साफ किया कि वह चीन को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग नहीं करना चाहता है।

विज्ञापन


गौतलब है कि ट्रंप के कार्यकाल में चीन और अमेरिका के रिश्तों में खटास आ गई थी। वहीं, जो बाइटन के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध और अधिक खराब हो गए हैं। चीनी समानों पर ट्रंप के समय के व्यापक टैरिफ को जो बाइडन ने अब तक बनाए रखा है। इतना ही नहीं इंडो-पैसिफिक सहयोगियों के साथ अमेरिका ने घनिष्ठ संबंध बनाए है। माना जा रहा है कि अमेरिका ने चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए ऐसा किया। वहीं, चीन को लेकर अपनी औपचारिक रणनीति की घोषणा ना करने की वजह से बाइडन आलोचकों को निशाने पर भी आ गए थे।
विज्ञापन


हाल ही में अमेरिका ने चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए भारत और अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) का गठन किया। इसके तहत सप्लाई चेन को मजबूत बनाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था के नियम तय करने की पहल की जाएगी। अमेरिका को उम्मीद है कि इससे एशियाई देशों के साथ उसका सहयोग बढ़ेगा। वहीं, चीन ने आईपीईएफ के गठन पर कई सवाल उठाए। चीन का कहना है कि हिंद प्रांत के कई देशों को यह चिंता है कि यह गठबंधन उन्हें चीनी अर्थव्यवस्था से अलग कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed