फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of Defense Lloyd Austin tests positive for COVID-19

कोरोना: अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन संक्रमित, पांच दिन के लिए क्वारंटीन, टीके व बूस्टर डोज ले चुके थे

Mon, 03 Jan 2022 12:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 Jan 2022 12:59 PM IST
सार

US Defense Secretary Lloyd Austin tested positive : अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बताया कि वह पृथक-वास में रह रहे हैं। आगामी सप्ताह में जितना संभव हो सकेगा, वह बैठकों में डिजिटल माध्यम से ही भाग लेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन और मेरी टीम को मेरे संक्रमित होने की जानकारी दे दी है। 

विज्ञापन
US Secretary of Defense Lloyd Austin tests positive for COVID-19
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन - फोटो : twitter.com/SecDef

विस्तार

अमेरिका में भी एक बार फिर कोरोना कहर बरपा रहा है। रविवार को देश के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने खुद यह जानकारी दी। वह पांच दिन के लिए क्वारंटीन हो गए हैं। 

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बताया कि वह पृथक-वास में रह रहे हैं। आगामी सप्ताह में जितना संभव हो सकेगा, वह बैठकों में डिजिटल माध्यम से ही भाग लेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन और मेरी टीम को मेरे संक्रमित होने की जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन


बोले-टीके लाभकारी, बूस्टर खुराक भी लें
रविवार को जारी बयान में ऑस्टिन ने कहा, 'मेरे स्टाफ के कर्मियों ने मेरे संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है। उन सभी लोगों की जांच की जा रही है, जो पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए थे' 68 वर्षीय ऑस्टिन ने बताया कि उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्होंने अक्तूबर में बूस्टर डोज भी लिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना रोधी टीके लाभकारी हैं, मैं सभी को 'बूस्टर' खुराक लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सीडीसी के दिशानिर्देशों के अनुरूप वह पांच दिन के क्वारंटीन हो रहे हैं। अगले पांच दिन तक वह घर पर क्वारंटीन रहेंगे। ऑस्टिन ने यह भी बताया कि पिछली बार वह राष्ट्रपति बाइडन से 21 दिसंबर को मिले थे और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन में वे गत गुरुवार को गए थे। लक्षण नजर आने के एक सप्ताह पूर्व उन्होंने टेस्ट कराया तो वह निगेटिव आया था। गुरुवार को पेंटागन में भी मैं मेरे स्टाफ के कुछ ही लोगों से मिला था। हमने मास्क पहन रखा था और उचित दूरी बनाए रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed