फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary Kristi Noem says Secret Service questioned James Comey over 8647 post case

US: '8647' पोस्ट मामले में सीक्रेट सर्विस ने पूर्व FBI निदेशक कोमी से की पूछताछ, क्रिस्टी नोएम ने की पुष्टि

Sun, 18 May 2025 05:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 05:07 AM IST
सार

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी से सीक्रेट सर्विस ने पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय करेंगी। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
US Secretary Kristi Noem says Secret Service questioned James Comey over 8647 post case
क्रिस्टी नोएम - फोटो : X/@KristiNoem

विस्तार

अमेरिका के पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर '8647' का पोस्ट डालने के बाद जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए हैं। पोस्ट को लेकर सीक्रेट सर्विस ने पूर्व एफबीआई निदेशक से पूछताछ की है। इसकी पुष्टि शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोमी के इस पोस्ट को कुछ लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए खतरा बताया था। 

विज्ञापन


क्रिस्टी नोएम ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय करना जारी रखूंगी। मामले की जांच जारी है। हालांकि, जब इस संबंध में मीडिया ने संपर्क किया तो होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने मामले में और जानकारी नहीं दी। वहीं, सीक्रेट सर्विस ने पूर्व बयान को दोहराते हुए कहा कि वह अपने संरक्षित लोगों के लिए किसी भी संभावित खतरे की पूरी तरह से जांच करता है। कोमी के पोस्ट को गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


सीक्रेट सर्विस के फील्ड ऑफिस पहुंचे कोमी  
क्रिस्टी नोएम के अनुसार, सीक्रेट सर्विस और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्व एफबीआई निदेशक कोमी के पोस्ट को लेकर एक जांच शुरू की। सीक्रेट सर्विस मामले को खतरा के रूप में देख रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोमी शुक्रवार को सीक्रेट सर्विस के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने स्वेच्छा से एजेंटों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump vs Comey: पूर्व FBI चीफ की सफाई राष्ट्रपति ट्रंप ने ठुकराई, कहा- बच्चा भी जानता है '8647' पोस्ट के मायने

क्या है पूरा मामला?
गुरुवार को जेम्स कोमी ने इंस्टाग्राम पर समुद्र किनारे सीपियों की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा. 'मेरी बीच वॉक के दौरान एक अच्छी सीपियों की आकृति मिली।' तस्वीर में सीपियों को इस तरह सजाया गया था कि उनमें '86 47' लिखा हुआ दिखाई दे रहा था।

'86 47' का मतलब क्या है?
संख्या '47' का सीधा संबंध डोनाल्ड ट्रंप से जोड़ा जा रहा है, क्योंकि दोबारा राष्ट्रपति बनने के साथ ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। वहीं संख्या '86' एक बोलचाल की भाषा है, जिसका मतलब हटा देना या निकाल फेंकना होता है। वहीं कुछ जगहों पर यह 'मृत्युदंड' या 'मार डालना' जैसे अर्थों में भी इस्तेमाल होता है।

ट्रंप समर्थकों का आरोप –ये राष्ट्रपति की हत्या का इशारा है
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) की सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा, 'सीक्रेट सर्विस और डीएचएस इस गंभीर खतरे की जांच कर रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।' वहीं ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी कोमी पर अपने पिता की हत्या का संकेत देने का आरोप लगाया। इस मामले में व्हाइट हाउस के उप प्रमुख जेम्स ब्लेयर ने कहा कि यह पोस्ट एक बेहद संवेदनशील समय पर आई है, जब राष्ट्रपति ट्रंप मध्य पूर्व यात्रा पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पोस्ट 'आतंकवादियों और दुश्मन देशों को राष्ट्रपति की हत्या के लिए प्रेरित करने वाली एक खुली अपील है।'


ये भी पढ़ें: US: पूर्व FBI डायरेक्टर के ‘86-47’ पोस्ट पर बवाल, ट्रंप को जान से मारने की धमकी वाले एंगल से भी हो रही जांच

कोमी का स्पष्टीकरण- यह सिर्फ एक फोटो थी
वहीं फोटो पर विवाद बढ़ने के बाद जेम्स कोमी ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी और सफाई देते हुए कहा- 'मैंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें कुछ सीपियां थीं जो मैंने समुद्र किनारे देखीं। मुझे नहीं पता था कि कुछ लोग इन नंबरों को हिंसा से जोड़ते हैं। मेरे मन में कभी ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैं किसी भी प्रकार की हिंसा के सख्त खिलाफ हूं, इसलिए पोस्ट हटा दी।' बता दें कि, जेम्स कोमी 2013 से 2017 तक एफबीआई निदेशक रहे थे। उन्हें ट्रंप ने तब बर्खास्त किया था जब वे रूस और ट्रंप की 2016 चुनावी मुहिम के बीच कथित संबंधों की जांच कर रहे थे। अब कोमी अपराध कथाओं (क्राइम फिक्शन) के लेखक हैं और उनकी नई किताब 'एफडीआर ड्राइव' मंगलवार को रिलीज होने जा रही है।

ट्रंप ने खारिज की कोमी की सफाई
फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कोमी की सफाई को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कोमी की सफाई को स्वीकार नहीं करते हैं। ट्रंप ने कहा, 'उन्हें अच्छी तरह से पता था कि इसके क्या मायने हैं। एक बच्चा भी इसका मतलब जानता है। यदि आप एफबीआई डायरेक्टर हैं और आपको नहीं पता कि इसके क्या मायने हैं, तो इसका मतलब हत्या है। खैर, उन्होंने माफी मांगी, क्योंकि वह पकड़े गए। वह एक बहुत बुरे आदमी हैं।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed