फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump administration officials say Secret Service is investigating Comey's '86 47' social media post

US: पूर्व FBI डायरेक्टर के ‘86-47’ पोस्ट पर बवाल, ट्रंप को जान से मारने की धमकी वाले एंगल से भी हो रही जांच

Fri, 16 May 2025 08:01 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 16 May 2025 08:01 AM IST
सार

अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है। इसकी वजह पूर्व FBI डायरेक्टर का एक पोस्ट है, जिसमें 8647 नबंर नजर आ रहा है। जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रपति की जान को खतरा मान रहे हैं, वहीं पूर्व डायरेक्टर का कहना है कि यह सब एक गलतफहमी है। अब इस मामले में सीक्रेट सर्विस की जांच से ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
Trump administration officials say Secret Service is investigating Comey's '86 47' social media post
जेम्स कॉमी, पूर्व एफबीआई निदेशक - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। ट्रंप प्रशासन से जुड़े कई अधिकारियों ने इस पोस्ट को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हिंसा की धमकी बताया है। अब इस मामले की जांच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस कर रही है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
गुरुवार को जेम्स कोमी ने इंस्टाग्राम पर समुद्र किनारे सीपियों की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा. 'मेरी बीच वॉक के दौरान एक अच्छी सीपियों की आकृति मिली।' तस्वीर में सीपियों को इस तरह सजाया गया था कि उनमें '86 47' लिखा हुआ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - US में बड़े बदलाव के संकेत: FBI वाशिंगटन भ्रष्टाचार दस्ते में एक भंग करेगी, करप्शन की जांच का मिला था जिम्मा

'86 47' का मतलब क्या है?
संख्या '47' का सीधा संबंध डोनाल्ड ट्रंप से जोड़ा जा रहा है, क्योंकि दोबारा राष्ट्रपति बनने के साथ ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनए हैं। वहीं संख्या '86' एक बोलचाल की भाषा है, जिसका मतलब हटा देना या निकाल फेंकना होता है। वहीं कुछ जगहों पर यह 'मृत्युदंड' या 'मार डालना' जैसे अर्थों में भी इस्तेमाल होता है।


ट्रंप समर्थकों का आरोप – ये राष्ट्रपति की हत्या का इशारा है
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) की सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा, 'सीक्रेट सर्विस और डीएचएस इस गंभीर खतरे की जांच कर रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।' वहीं ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी कोमी पर अपने पिता की हत्या का संकेत देने का आरोप लगाया। इस मामले में व्हाइट हाउस के उप प्रमुख जेम्स ब्लेयर ने कहा कि यह पोस्ट एक बेहद संवेदनशील समय पर आई है, जब पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप मध्य पूर्व यात्रा पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पोस्ट 'आतंकवादियों और दुश्मन देशों को राष्ट्रपति की हत्या के लिए प्रेरित करने वाली एक खुली अपील है।'



कोमी का स्पष्टीकरण- यह सिर्फ एक फोटो थी
वहीं फोटो पर विवाद बढ़ने के बाद जेम्स कोमी ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी और सफाई देते हुए कहा- 'मैंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें कुछ सीपियां थीं जो मैंने समुद्र किनारे देखीं। मुझे नहीं पता था कि कुछ लोग इन नंबरों को हिंसा से जोड़ते हैं। मेरे मन में कभी ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैं किसी भी प्रकार की हिंसा के सख्त खिलाफ हूं, इसलिए पोस्ट हटा दी।' बता दें कि, जेम्स कोमी 2013 से 2017 तक एफबीआई निदेशक रहे थे। उन्हें ट्रंप ने तब बर्खास्त किया था जब वे रूस और ट्रंप की 2016 चुनावी मुहिम के बीच कथित संबंधों की जांच कर रहे थे। अब कोमी अपराध कथाओं (क्राइम फिक्शन) के लेखक हैं और उनकी नई किताब 'एफडीआर ड्राइव' मंगलवार को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें - Tariffs: जीरो टैरिफ के दावे पर जयशंकर का ट्रंप को जवाब- नुकसान नहीं सहेंगे, कहा- भारत-US व्यापार वार्ता जारी

मौजूदा एफबीआई और सीक्रेट सर्विस की प्रतिक्रिया
मौजूदा एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि उन्हें इस पोस्ट की जानकारी है और वे सीक्रेट सर्विस के साथ इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि जेम्स कोमी ने कहा है कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था, लेकिन ट्रंप समर्थक इसे गंभीर धमकी के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर तीखी बहस चल रही है। अब सवाल उठता है – क्या ये वास्तव में एक निर्दोष तस्वीर थी या किसी तरह का राजनीतिक संदेश?



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed