Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump says putin wants deal end ukraine war stop killings

'पुतिन से अच्छे रिश्ते रखना जरूरी': ट्रंप बोले- रूस के साथ डील कर रोकना चाहते हैं युद्ध में हो रही मौतें

Fri, 27 Nov 2026 06:43 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, फ्लोरिडा, अमेरिका
एएनआई, फ्लोरिडा, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 27 Nov 2026 06:43 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि पुतिन से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना जरूरी है, ताकि बातचीत आगे बढ़ सके। उन्होंने यूरोप में रूसी सैन्य आक्रामकता रोकने की अपील भी की।

विज्ञापन
donald trump says putin wants deal end ukraine war stop killings
trump - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरूवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी प्राथमिकता युद्ध में हो रही लोगों की मौतों को रोकना है। साथ ही, उन्होंने रूसी नेता के साथ संबंध बनाए रखने के अपने दृष्टिकोण के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो आवास से प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ अमेरिकी सैन्य कर्मियों से थैंक्सगिविंग के मौके पर बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह मॉस्को के साथ समझौते पर पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि बातचीत की प्रक्रिया के लिए पुतिन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना महत्वपूर्ण है। पुतिन को पहले दोस्त बताने और बाद में रूसी सैन्य आक्रामकता पर की गई अपनी टिप्पणियों से जुड़े एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, "देखिए, कई तरह की बातें कही जा सकती हैं, लेकिन आपको एक बात समझनी होगी। हम समझौता करना चाहते हैं। हम लोगों की हत्याएं रोकना चाहते हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मैं कह सकता हूं कि वह मेरे दोस्त नहीं हैं या कुछ और, लेकिन मैं समझौता करना चाहता हूं। मुझे समझौता कराना है। हर महीने उनके 25,000 लोग मारे जा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed