फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US scientists may have found path to increase human life

क्या अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मानव जीवनकाल बढ़ाने का ढूंढ लिया तरीका?

Sun, 12 Jul 2020 02:47 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 12 Jul 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
US scientists may have found path to increase human life
फाइल फोटो

क्या अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मनुष्य के जीवनकाल को बढ़ाने का रास्ता खोज लिया है? दस जुलाई को यूएससी डोर्नसिफ कॉलेज की एक टीम की ओर से जेरन्टालजी जर्नल में एक शोध छपा है। शोध में कहा गया है कि माइफप्रिस्टोन ड्रग दो अलग तरह की प्रजातियों के जीवनकाल को बढ़ा सकती है।

विज्ञापन


माइफप्रिस्टोन के क्लिनिकल इस्तेमाल को RU-486 के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल शुरुआती गर्भ को खत्म करने और कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है। यूएससी डोर्नसिफ कॉलेज ऑफ लेटर्स, आर्ट एंड साइंस के जीव विज्ञान के प्रोफेसर जॉन टावर और उनकी टीम ने पाया कि माइफप्रिस्टोन मादा फल मक्खी ड्रोसोफिला के जीवन का विस्तार करता है। 

विज्ञापन

माइफप्रिस्टोन देने से मादा मक्खी में जलन कम हुई और वो पहले से ज्यादा स्वस्थ रही। शोध में पाया गया कि जिन मादा मक्खी को माइफप्रिस्टोन दिया गया उनकी जीवनकाल बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोसोफिला को दिए गए ड्रग का असल ठीक वैसा है जैसा उन महिलाओं में था, जिन्हें ये दवा दी गई। टावर ने कहा कि मक्खी में माइफप्रिस्टोन ने प्रजनन की क्षमता कम कर दी, जन्मजात प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बदल दी और जीवनकाल बढ़ा दिया।  

डॉक्टरों की टीम ने मादा मक्खी को दवा देने के बाद उसके जीन, अणु और मेटोबोलिक प्रक्रिया में बदलाव को देखा ताकि ये समझने में आसानी हो जाए कि माइफप्रिस्टोन की मदद से जीवनकाल बढ़ाने में कैसे आसानी हो रही है?


टीम ने पाया कि एक अणु जिसका नाम जुवेनाइल हॉर्मोन है, इसकी मदद से फल मक्खी के विकास को नियंत्रित किया गया। 

यही नहीं टावर और उनकी टीम ने कैनोरहैबडायटिस एलिगेंस पर भी माइफप्रिस्टोन का इस्तेमाल किया और उसमें भी यही असर देखने को मिला। टावर ने कहा कि दोनों प्रजातियों में माइफप्रिस्टोन का एक समान असर देखा गया है, जिसका मतलब है कि दूसरी प्रजातियों पर भी इसका यही असर पड़ेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed