फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US says North Korea tested ICBM missile system

अमेरिका की चिंता: उत्तर कोरिया ने आईसीबीएम मिसाइल प्रणाली का परीक्षण किया, पड़ोसी देश के सामने होगी नई चुनौती

Sat, 12 Mar 2022 12:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल/वाशिंगटन।
एजेंसी, सियोल/वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Mar 2022 12:34 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति यून सुक-इयोल के सामने नई चुनौती होगी। अमेरिका और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने अब चेताया है कि उत्तर कोरिया जल्द ही पूरी क्षमता के साथ और परीक्षण भी कर सकता है।

विज्ञापन
US says North Korea tested ICBM missile system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर कोरिया ने हाल ही में दो गुप्त प्रक्षेपणों में अपनी अब तक की सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रणाली का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम पहली मिसाइल को लांच करने के बाद उत्तर कोरिया ने 2017 में आईसीबीएम और परमाणु के ऐसे परीक्षण रोक दिए थे। बता दें कि उत्तर कोरिया द्वारा बढ़े तनाव के बीच दक्षिण कोरिया में नए राष्ट्रपति चुने गए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने अब चेताया है कि उत्तर कोरिया जल्द ही पूरी क्षमता के साथ और परीक्षण भी कर सकता है। मौजूदा हालात दक्षिण कोरिया के नए चुने गए राष्ट्रपति यून सुक-इयोल के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उत्तर द्वारा किसी भी हमले का मुकाबला करने की स्थिति में कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ेगा। उन्होंने अमेरिकी थाड मिसाइल इंटरसेप्टर खरीदने का संकल्प भी लिया।

साथ ही कहा कि रुकी हुई परमाणु निशस्त्रीकरण वार्ता को फिर से शुरू करने का विकल्प भी खुला रहेगा। इस बीच, अमेरिकी रक्षा मुख्यालय (पेंटागन) के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इस तरह के परीक्षण गंभीर हैं। बाइडन प्रशासन ने प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी मिसाइल रक्षा और सैन्य निरीक्षण बलों को पूर्ण क्षमता के परीक्षण की तैयारी के चलते तैयार रहने को कहा है।


उत्तर कोरिया पर अमेरिका ने लगाए और प्रतिबंध 
उत्तर कोरिया द्वारा अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण के तहत किए गए दो परीक्षणों के बाद अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने उस पर और प्रतिबंध लगा दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने 4 मार्च को हुए मिसाइल परीक्षण को रेखांकित करते हुए तीन रूसी संस्थानों को इसमें मदद करने के आरोप में प्रतिबंधित करने की घोषणा की। ये कंपनियां हैं- एपोलॉन, जील-एम और आरके ब्रिज। इन कंपनियों से जुड़े दो लोगों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

इन प्रतिबंधों के चलते ये कंपनियां अमेरिका में अपनी संपत्तियों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। वहीं, दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसे उत्तर कोरियाई परमाणु परीक्षण स्थल की पुरानी सुरंगों की मरम्मत के संकेत मिले हैं। इन सुरंगों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच 2018 में हुई बातचीत के कई माह पहले ध्वस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed