दुनिया के लिए खत्म नहीं हुआ है आईएस का खतरा, ले सकता है बगदादी का बदला: अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना अबू बकर अल-बगदादी मारा जा चुका है। भले ही उसका नामोनिशान मिट चुका है, लेकिन उसका संगठन अब भी दुुनिया के लिए खतरनाक बना हुआ है। इतना ही नहीं, अमेरिकी कार्रवाई में बगदादी की मौत का बदला लेने के लिए आईएस हमला कर सकता है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल केनेथ मैकेंजी ने कहा कि हो सकता है कि आतंकी संगठन आईएस का नेतृत्व बंटा हुआ हो, यह भी हो सकता है कि इसे ठीक होने में कुछ वक्त लगे, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि यह खतरा नहीं है।
मैकेंजी ने कहा, ‘आईएस एक विचारधारा है, तो इसलिए हम किसी भ्रम में नहीं हैं कि यह इतने भर से समाप्त हो जाएगी कि हमने बगदादी को खत्म कर दिया है। आईएस के आतंकी खतरनाक रहेंगे। हमें संदेह है कि वह बदला लेने के लिए किसी प्रकार का हमला करेंगे, हम इसके लिए तैयार हैं।
लेकिन हमें यह बात जाननी होगी कि चूंकि यह एक विचारधारा है तो आप इसे पूरी तरह से कभी समाप्त नहीं कर पाएंगे।’ उन्होंने कहा कि आईएस और उसके जैसे अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ अमेरिका की दीर्घकालिक सफलता की परिभाषा यह नहीं है कि उस विचारधारा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए, बल्कि यह है कि इनकी मौजूदगी ऐसे स्तर पर पहुंच जाए कि दुनिया के किसी भी कोने में ये हों, वहां के स्थानीय सुरक्षा बल इनसे निपट सकें।
अमेरिकी हमले का वीडियो जारी
रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने उत्तर पश्चिम सीरिया में बगदादी के ठिकाने पर अमेरिकी बलों की कार्रवाई का वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी करने के बाद जनरल मैकेंजी ने बताया कि हमले के बाद बगदादी का परिसर एक पार्किंग स्थल की तरह लग रहा था, जिसमें बहुत सारे गड्ढे हों। परिसर को इस तरह से तबाह किया गया है कि इस पर कोई मजार या स्मारक बनाने की कोई गुंजाइश नहीं बचे।
यह मैदान का एक टुकड़ा भर रह गया है। मैकेंजी ने कहा कि सुरंग में जान बचाते भागते बगदादी से पहले अमेरिकी जवानों ने आईएस के पांच आतंकियों को मार गिराया था। उनमें चार महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने अमेरिकी बलों पर गोलीबारी की।
ड्यूटी पर लौटा बहादुर डॉग
बगदादी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान घायल हुआ अमेरिकी सेना का बहादुर डॉग ड्यूटी पर लौट आया है। एक शीर्ष अमेरिकी जनरल ने बताया कि डॉग अब ठीक हो चुका है और काम पर लौट आया है। इस डॉग ने बगदादी के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह चार साल से अपनी सेवाएं दे रहा है और लगभग 50 युद्धक अभियानों में शामिल रहा है।
डॉग का नाम उजागर नहीं किया गया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी।