{"_id":"608c98e8c8230824ce7f1122","slug":"us-says-china-will-be-upset-if-we-change-the-policy-on-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की चेतावनी : हमने ताइवान पर नीति बदली तो हिल जाएगा चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका की चेतावनी : हमने ताइवान पर नीति बदली तो हिल जाएगा चीन
Sat, 01 May 2021 05:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 May 2021 05:25 AM IST
सार
चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है, हालांकि वहां स्वायत्त सरकार का शासन है और नागरिक चीन का शासन नहीं चाहते।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के सैनिक हमले की दशा में अगर अमेरिका ने ताइवान की रक्षा की घोषणा कर दी तो इससे चीन हिल जाएगा। अब तक अमेरिका ने ताइवान को लेकर अस्पष्ट रणनीति अपनाई है, अगर वह सैन्य मदद की स्पष्ट नीति अपनाता है तो यह चीन को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
अमेरिका की राष्ट्रीय इंटेलीजेंस की डायरेक्टर एवरिल हाइनेस ने सीनेट की रक्षा समिति में ताइवान संबंधी नीति का ब्योरा देते हुए चीन को चेतावनी दी। चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है, हालांकि वहां स्वायत्त सरकार का शासन है और नागरिक चीन का शासन नहीं चाहते।
विज्ञापन
हाइनेस ने कहा कि अगर अमेरिका अपनी नीति बदलता है तो चीन का विश्वास पक्का हो जाएगा कि वह चीन के उदय को रोकना चाहता है।इसके लिए अमेरिका सैन्य शक्ति का भी उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
परिणाम यह होगा कि चीन दुनिया में अमेरिका के हितों के खिलाफ आक्रामक रूप से काम कर देगा। दूसरी ओर ताइवान को लगेगा कि अमेरिकी सहयोग से वह पूर्ण आजादी की ओर बढ़ सकता है।