मानवाधिकार उल्लंघन: अमेरिका ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
US sanctions three senior Chinese Communist Party officials over human rights violations in Xinjiang
Read @ANI Story | https://t.co/PT6ujWC6sw pic.twitter.com/L3d89oBGeR— ANI Digital (@ani_digital) July 9, 2020विज्ञापन
बहरहाल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध लगाने के संबंध में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन में उनकी संलिप्तता के लिए वित्त वर्ष 2020 में गृह विभाग, विदेशी संचालन और संबंधित कार्यक्रम विनियोग अधिनियम की धारा 7031 (सी) के तहत तीन वरिष्ठ सीसीपी अधिकारियों को नामित कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों में एक्सयूएआर पार्टी के सचिव चेन क्वांगो, पार्टी की झिंजियांग राजनीतिक और कानूनी समिति (एक्सपीएलसी) के सचिव झू हैलुन और झिंजियांग सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो (एक्सपीएसबी) के मौजूदा सचिव वैंग मिंगशैन शामिल हैं।
विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि इस प्रतिबंध के परिणाम स्वरूप यह चीनी अधिकारी और उनके सगे संबंधी संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य ठहराए गए हैं। अत: यह सभी निकट भविष्य में अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे।