फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US sanctions three senior CCP officials over human rights violations in Xinjiang said Mike Pompeo

मानवाधिकार उल्लंघन: अमेरिका ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

Fri, 10 Jul 2020 03:35 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Jul 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
US sanctions three senior CCP officials over human rights violations in Xinjiang said Mike Pompeo
अमेरिकी रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
अमेरिका ने गुरुवार को चीन के झिंजियांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन मामले में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके तहत यह अधिकारी और इनके सगे संबंधी अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने तिब्बत में विदेशियों के लिए नीतियों के निर्माण या निष्पादन में शामिल चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन

 

बहरहाल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध लगाने के संबंध में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन में उनकी संलिप्तता के लिए वित्त वर्ष 2020 में गृह विभाग, विदेशी संचालन और संबंधित कार्यक्रम विनियोग अधिनियम की धारा 7031 (सी) के तहत तीन वरिष्ठ सीसीपी अधिकारियों को नामित कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों में एक्सयूएआर पार्टी के सचिव चेन क्वांगो, पार्टी की झिंजियांग राजनीतिक और कानूनी समिति (एक्सपीएलसी) के सचिव झू हैलुन और झिंजियांग सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो (एक्सपीएसबी) के मौजूदा सचिव वैंग मिंगशैन शामिल हैं। 

विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि इस प्रतिबंध के परिणाम स्वरूप यह चीनी अधिकारी और उनके सगे संबंधी संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य ठहराए गए हैं। अत: यह सभी निकट भविष्य में अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed