फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US sanctions Iran-based organisations involved in Hamas funding

US: अमेरिका ने ईरान स्थित संगठनों पर लगाया प्रतिबंध, हमास की फंडिंग में शामिल होने का लगाया आरोप

Fri, 27 Oct 2023 10:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Oct 2023 10:06 PM IST
सार

US: अमेरिका ने शुक्रवार हमास से जुड़े प्रमुख अधिकारियों, वित्तीय नेटवर्क और ईरान-आधारित संगठनों को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। उसके मुताबिक, ये सभी आतंकवादी समूह के वित्तपोषण में शामिल थे।

विज्ञापन
US sanctions Iran-based organisations involved in Hamas funding
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका ने शुक्रवार हमास से जुड़े प्रमुख अधिकारियों, वित्तीय नेटवर्क और ईरान-आधारित संगठनों को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। ये सभी आतंकवादी समूह के वित्तपोषण में शामिल थे। सात अक्तूबर को इस्राइल पर किए गए हमलों के बाद लगाए इन प्रतिबंधों की जानकारी अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दी है। 

विज्ञापन

ट्रेजरी विभाग ने एक बयान में कहा, 'आज की कार्रवाई हमास के निवेश पोर्टफोलियों में अतरिक्त संपत्तियों और उन लोगों को लक्षित करती है, जो हमास से जुड़ी कंपनियों को प्रतिबंधों से बचाने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। ट्रेजरी ईरान में हमास के एक अधिकारी और ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सदस्यों के साथ-साथ एक गाजा-आधारित इकाई को भी प्रतिबंधित कर रहा है, जिसने हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) को अवैध ईरानी फंड के लिए एक माध्यम के रूप में काम किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी ट्रेजरी के उप सचिव वैली एडेइमो ने कहा कि वॉशिंगटन हमास के वित्तपोषण को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे की कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा। उन्होंने कहा, आज की कार्रवाई हमारे वैश्विक भागीदारों के साथ काम करके हमास के वित्तपोषण नेटवर्क को खत्म करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को बताती है। उन्होंने कहा, हमास की वित्तीय गतिविधियों और वित्तपोषण के स्त्रोतों को लगातार निशाना बनाकर बड़े आतंकवादी हमले करने की उसकी क्षमता को और कम करने के लिए हम कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

जिन प्रमुख नामों को अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित किया गया है, उनमें एक खालिद कद्दौमी है, जो जॉर्डन नागरिक है और लंबे समय से हमास का सदस्य है। वह ईरान में हमास का प्रतिनिधि है और हमास व ईरानी सरकार के बीच संपर्क का काम करता है। बयान में कहा गया है कि कद्दौमी ईरान के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठकों में भाग लेकर और हथियारों के प्रावधान सहित हमास के लिए ईरानी समर्थन की प्रशंसा करके ईरान के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed