फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US revealed China developed anti-ship ballistic missiles, which can accurately target moving aircraft carriers

एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइलें: चीनी नौसेना की क्षमताओं पर ताजा रिपोर्ट से अमेरिकी जानकारों के हुए कान खड़े

Thu, 24 Mar 2022 04:56 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 24 Mar 2022 04:56 PM IST
सार

कई अमेरिकी विश्लेषकों ने ताइवान जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की सलाह दी है। लेकिन अंदेशा यह है कि अगर अमेरिका ने ऐसा करना शुरू किया, तो चीन भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। उससे दोनों देशों के बीच सैनिक टकराव की स्थिति पैदा हो जाएगी...

 

विज्ञापन
US revealed China developed anti-ship ballistic missiles, which can accurately target moving aircraft carriers
चीन DF 21D एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिकी संसद से जुड़ी कॉन्ग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की एक रिपोर्ट ने अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों के कान खड़े कर दिए हैँ। हालांकि सीआरएस ने ये रिपोर्ट बीते आठ मार्च को ही सौंप दी थी, लेकिन इसके बारे में मीडिया में रिपोर्ट अब आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने ऐसी जहाज भेदी (एंटी शिप) बैलिस्टिक मिसाइलें (एएसबीएम) तैयार कर ली है, जो चलते-फिरते वाहनों पर सटीक निशाना साध सकती है। चीन अपने तट से समुद्र में एक हजार किलोमीटर दूरी तक ऐसा हमला करने में सक्षम हो गया है।

विज्ञापन

हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन बना रहा चीन

रिपोर्ट में कहा गया है- ‘दिसंबर 2020 में अमेरिका की इंडो-पैसिफिक कमान के कमांडर एडमिरल फिलिप डेविडसन ने पहली बार ये पुष्टि की थी कि चीन की सेना ने चलते हुए जहाजों पर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का सफल परीक्षण किया है।’ रिपोर्ट में इस खबर का भी जिक्र है कि चीन हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन बना रहा है। अगर इन वाहनों को एएसबीएम के साथ जोड़ दिया गया, तो फिर चीनी मिसाइलों को इंटरसेप्ट (हमले के बाद रोक) कर पाना और भी अधिक कठिन हो जाएगा।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक सीआरएस की रिपोर्ट से पहली बार चीन की ऐसी क्षमताओं की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में अमेरिकी सेना के कई कमांडरों और अन्य बड़े अधिकारियों का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर चीन इन मिसाइलों के जरिए अपने तट से अमेरिकी बेड़ों को 1,500 किलोमीटर दूर रखने में सफल हो जाता है, तो अमेरिका के पास ताइवान की रक्षा करने का कोई प्रभावी उपाय नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारूदी सुरंगें बिछाने की सलाह

वेबसाइट एशिया टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी आशंकाओं के कारण ही कई अमेरिकी विश्लेषकों ने ताइवान जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की सलाह दी है। इनमें ‘स्ट्रेटेजी ऑफ डिनायल’ नाम की किताब के लेखक एलब्रिज कोल्बी भी शामिल हैं। लेकिन अंदेशा यह है कि अगर अमेरिका ने ऐसा करना शुरू किया, तो चीन भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। उससे दोनों देशों के बीच सैनिक टकराव की स्थिति पैदा हो जाएगी।


वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मुताबिक फिलहाल चीन के पास 750 से 1500 तक छोटी दूरी तक मार कर सकने वाली एएसबीएम हैं। उसके पास 150 से 450 तक मध्य दूरी तक मार करने में सक्षम ऐसी मिसाइलें हैं। इन दोनों तरह की मिसाइलों को दागने के लिए उसने 150- 150 लॉन्चर तैयार कर रखे हैं। चीन के पास मौजूद लंबी दूर तक मार करने वाली ऐसी मिसाइलों की संख्या 80 से 100 तक मानी जा रही है। इन मिसाइलों को दागने के लिए उसके पास 80 लॉन्चर हैं। इस थिंक टैंक का अनुमान है कि चीन के पास लंबी दूरी तक मार करने वाली डीएफ-26 मिसाइलें भी हैं। ये मिसाइलें चार हजार किलोमीटर दूरी तक निशाना साध सकती हैं।


सीआरएस की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि चीनी नौसेना अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इससे पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के लिए अपने युद्ध मकसदों को हासिल करना आसान नहीं रह गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2030 तक चीन के पास 425 लड़ाकू जहाज मौजूद होंगे, जबकि उस समय अमेरिका के पास ऐसे जहाजों की संख्या 300 के करीब ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed