फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US returned 1440 ancient objects to India, including statues value more than Rs 84 crores

India-US: अमेरिका ने भारत को लौटाईं 1,440 प्राचीन वस्तुएं, मूर्तियां भी शामिल; 84 करोड़ रुपये से अधिक है कीमत

Sun, 17 Nov 2024 07:46 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 17 Nov 2024 07:46 AM IST
सार

अमेरिका ने भारत को 1,440 प्राचीन वस्तुएं लौटाईं हैं। इनकी कीमत 84 करोड़ रुपये से अधिक है। जानकारी के मुताबिक लौटाई गई वस्तुओं में राजस्थान से तनेसर माता व मध्य प्रदेश से लूटी गई देव नर्तकी की मूर्तियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
US returned 1440 ancient objects to India, including statues value more than Rs 84 crores
अमेरिका-भारत - फोटो : Freepik

विस्तार

तस्करी के जरिये अमेरिका पहुंची भारत की कम से कम 1,440 प्राचीन वस्तुएं जल्द ही स्वदेश वापस लाई जाएंगी। इनकी कुल कीमत एक करोड़ डॉलर यानी 84.47 करोड़ रुपये आंकी गई है। मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन एल ब्रैग जूनियर ने बताया कि ये वस्तुएं न्यूयॉर्क सांस्कृतिक संपत्ति, कला और पुरावशेष समूह की गृह सुरक्षा जांच समूह पर्यवेक्षक एलेक्जेंड्रा डीआर्मस की मौजूदगी में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारी मनीष कुलहरी को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


ब्रैग ने  बताया कि ये वस्तुएं कई आपराधिक तस्करी नेटवर्क की जांच में बरामद की गईं। तस्करों में सुभाष कपूर और नैन्सी वीनर भी शामिल थे। ब्रैग के मुताबिक, इस साल के शुरू में बरामद करीब 600 प्राचीन वस्तुएं भी भारत को जल्द ही लौटा दी जाएंगी।
विज्ञापन


दशकों पहले लूटी गई थीं मूर्तियां
भारत को लौटाई गई प्राचीन वस्तुओं में 1980 के दशक में मध्य प्रदेश के मंदिर से लूटी गई बलुआ पत्थर की देव नर्तकी की मूर्ति के साथ ही 1960 के दशक में राजस्थान के तनेसरा-महादेव गांव से लूटी गई हरे-भूरे रंग की परतदार चट्टान से उकेरी गई तनेसर देवी की मूर्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी आसान बनाने के लिए काट दी थी मूर्ति
लुटेरों ने देव नर्तकी की मूर्ति को दो हिस्सों में काट दिया था। इन दोनों हिस्सों को फरवरी, 1992 में अवैध तरीके से लंदन से न्यूयॉर्क ले जाया गया। बाद में मूर्ति को पेशेवर तरीके फिर से जोड़ा गया और मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट को दान कर दिया गया। यह मूर्ति 2023 में पुरावशेष यातायात इकाई (एटीयू) ने जब्त कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed