फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Republican Report: Scientists were changing the corona virus in Wuhans lab, preparing to infect humans

अमेरिकी रिपोर्ट: वुहान की लैब में कोरोना वायरस को 'बदल' रहे थे वैज्ञानिक, इंसानों को संक्रमित करने की थी तैयारी

Mon, 02 Aug 2021 08:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 08:27 PM IST
सार

अमेरिकी रिपब्लिकन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के वुहान की लैब में कोरोना वायरस से इंसानों को संक्रमित करने के उसमें बदलाव किए जा रहे थे। इसी दौरान यह लीक हुआ। 
 

विज्ञापन
US Republican Report: Scientists were changing the corona virus in Wuhans lab, preparing to infect humans
वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी - फोटो : विकी कॉमन

विस्तार

अमेरिकी रिपब्लिकंस द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि समूची दुनिया में कोरोना महामारी फैलाने वाला वायरस चीन की वुहान लैब से लीक हुआ था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि वुहान इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिक कोरोना वायरस को बदलने का प्रयास कर रहे थे ताकि इससे इंसानों को संक्रमित किया जा सके। इस हेराफेरी को गोपनीय ढंग से किया जा रहा था। 

विज्ञापन


यह रिपोर्ट समाचार एजेंसी रॉयटर ने अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के सूत्रों के हवाले से दी है। हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। 
विज्ञापन

 
 

यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी विशेषज्ञ और चीन व अमेरिकी के सरकारी फंड की मदद से यह काम किया जा रहा था। अमेरिकी पार्टी के सांसद व सदन की विदेश मामलों की कमेटी के प्रमुख माइक मैकॉल ने यह रिपोर्ट जारी की। इसमें आग्रह किया गया कि कोविड-19 महामारी का मूल पता करने के लिए बहुदलीय जांच होना चाहिए, जिसके कारण पूरी दुनिया के 44 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 


चीन लगातार कर रहा वुहान लैब से लीक होने का खंडन
वुहान लैब से कोरोना वायरस लीक होने को लेकर पहले भी कई बार दावे किए जाते रहे हैं, हालांकि चीन इस लैब से जेनेटिक रूप से संशोधित कोरोना वायरस लीक होने के दावे का खंडन करता रहा है। हैरानी की बात यह है कि चीन भले इनकार करे मगर 2019 में कोविड-19 का पहला संक्रमित वुहान में ही मिला था। कुछ विशेषज्ञ इसी थ्योरी पर यकीन करते हैं, लेकिन यह साबित नहीं हुई है। चीन इस मामले पर पर्दा डालने के आरोप से भी इनकार करता है। कुछ अन्य विशेषज्ञ मानते हैं कि महामारी किसी जानवरी से इंसान में फैली। संभवत: यह वुहान लैब के पास स्थित सी फूड मार्केट से किसी इंसान में आई। 







12 सितंबर 2019 के पहले वायरस लीक हुआ
चीन के दावों के विपरीत अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि वायरस वुहान लैब से ही 12 सितंबर 2019 के पहले लीक हुआ। इससे पहले अप्रैल में अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कहा था कि वह इस बात से सहमत है कि वायरस मानव निर्मित या आनुवंशिक रूप से परिवर्तित नहीं किया गया। राष्ट्रपति जो बिडेन ने मई में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को वायरस की उत्पत्ति के लिए अपनी खोज में तेजी लाने और 90 दिनों में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।

बता दें, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना वायरस को लेकर चीन पर निशाना साधते रहे हैं। अब उनकी रिपब्लिकन पार्टी ने भी चीन को जिम्मेदार बताया है। ऐसे में यह रिपोर्ट नए विवाद का कारण बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed